Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू से मिलेगा मौका

नोएडा/भोपाल। देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर की डिजिटल टीम में नौकरियों की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए सुनहरा मौका है। दोनों संस्थानों की ओर से सब एडिटर, सीनियर सब एडिटर, वीडियो एडिटर और वीडियो प्रड्यूसर जैसे पदों पर वैकेंसी निकाली गई है।


जागरण न्यू मीडिया में वॉक-इन इंटरव्यू

जागरण समूह की डिजिटल शाखा ‘जागरण न्यू मीडिया’ ने सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां नोएडा स्थित कार्यालय के लिए की जा रही हैं। चयन प्रक्रिया वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से होगी।

  • इंटरव्यू की तारीख: 4 जून 2025
  • समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
  • स्थान: डब्ल्यूटीटी टावर, 20वीं मंज़िल, सेक्टर-16, नोएडा

योग्यता और अनुभव:

सब एडिटर के लिए 1.5 से 4 साल का अनुभव अनिवार्य

सीनियर सब एडिटर के लिए 4 से 7 साल का अनुभव जरूरी

ग्रेजुएशन, मंगल टाइपिंग, और अच्छा न्यूज सेंस अनिवार्य योग्यता

इच्छुक उम्मीदवारों को अपना अपडेटेड रिज्युमे और लैपटॉप साथ लाना होगा

इन पदों पर चयन रियल टाइम और हाइपरलोकल बीट के लिए किया जाएगा।


दैनिक भास्कर डिजिटल टीम में वैकेंसी

दूसरी ओर, दैनिक भास्कर की डिजिटल टीम में वीडियो एडिटर और वीडियो प्रड्यूसर के पदों पर नियुक्ति की जानी है। ये वैकेंसी भोपाल स्थित अंग्रेजी डिजिटल टीम के लिए है।

आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन में दिए गए QR कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Jamuna Dayal

    April 12, 2026 at 12:39 pm

    फर्जी ईमेल लोगों को मूर्ख बनाने वाले पोस्ट न डाले। इससे पोर्टल की विश्वसनीयता कम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन