Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार विकास धूलिया का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर!

देहरादून। उत्तराखंड की पत्रकारिता को एक गहरा आघात पहुंचा है। वरिष्ठ पत्रकार और उत्तरांचल प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष विकास धूलिया का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर फैल गई है।

फिलहाल उनका पार्थिव शरीर देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में रखा गया है, जहां उनके सहयोगी, शुभचिंतक और पत्रकार साथी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं।

विकास धूलिया को एक निष्पक्ष, निडर और समर्पित पत्रकार के रूप में जाना जाता था। उन्होंने उत्तराखंड की सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक हलचलों पर वर्षों तक बेबाक रिपोर्टिंग की। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने पत्रकार हितों की मजबूती से पैरवी की और पत्रकारों की आवाज को बुलंद किया।

उनका निधन उत्तराखंड की पत्रकारिता के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

कई वरिष्ठ पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी विकास धूलिया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी निर्भीक पत्रकारिता को याद किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन