
उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी में न्यूज इंडिया 24×7 के संवाददाता विपिन यादव से अस्पताल में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्रकरण में 4 मिनट से ज्यादा अवधि का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ है। जिसमें देखा जा सकता है कि अमेठी में पन्नी की आड़ में क्लीनिक चलाया जा रहा है। जैसे ही रिपोर्टर कमरेनुमा पन्नियों में दाखिल होता है तो वहां बैठी महिला डॉक्टर के हाथ पांव फूल जाते हैं। वह हड़बड़ाकर भीतर से एक अधेड़ उम्र व्यक्ति को बुला लाती है। जो रिपोर्टर पर प्रेशर बना रहा है। सीएचसी अस्पताल का बताया जा रहा वीडियो जिसमें कुछ सिक्योरिटी वाले भी पत्रकार से हाथापाई करने की कोशिश करते हैं।
नीचे पढ़ें और वीडियो देखें…
विकास अग्रहरी-
अमेठी जनपद में जगदीशपुर सीएचसी के अंदर स्टाफ नर्स ममता द्वारा चलाए जा रहे “तिरपाल क्लिनिक ” की खबर चलाये जाने पर न्यूज इंडिया के पत्रकार Vipin Yadav (विपिन यादव) से की गयी मारपीट।
जगदीशपुर विधायक Suresh Pasi (सुरेश पासी) जी सरकारी अस्पताल के अंदर “तिरपाल क्लिनिक” चलाने की अनुमति देने के लिए क्या “जुगाड़” चल रहा है सरकार…
पत्रकार विपिन यादव जी के साथ हुई मारपीट पर मुख्यधारा के तीन बड़े अखबार Dainik Jagran, Hindustan और Amar Ujala Lucknow में एक लाइन ना लिखना, पत्रकारों की नैतिकता पर सवाल खड़े करता है। क्या विपिन यादव ने कोई गलत खबर रिपोर्ट की थी, अरे कभी तो सरकार की लीपापोती से उठकर अपने चौथे स्तम्भ का दायित्व निभाइए।
मैं प्रेस फ्रीडम के साथ हमेशा रहूंगा, क्या आज के पत्रकार बंधु अपना दायित्व निभायेंगे…? सोचिये इतना बड़ा कांड हुआ है और अमेठी प्रेस क्लब की चुप्पी आज भी बरकरार है…!
एक शेर के साथ अपनी बात पूरी करुंगा- वक्त है अभी चेत जाइए…जलते घर को देखने वालों फूस का छप्पर आपका है, आपके पीछे तेज हवा है आगे मुकद्दर आपका है, उस के कत्ल पे मैं भी चुप था मेरा नम्बर अब आया, मेरे कत्ल पे आप भी चुप है अगला नम्बर आपका है।
इस लिंक पर देखें पूरा वीडियो – पिटाई- न्यूजइंडिया24×7


