Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर के टीवी पत्रकार अवनीश पर नई मुसीबत, पत्नी और सहयोगी का भी घोटाले से जुड़ा नाम

कानपुर- जमीन कब्जाने के मामले में जेल में बंद भारत समाचार के ब्यूरो चीफ अवनीश दीक्षित पर एक और मुसीबत टूटी है। अवनीश का नाम अब शहर के चर्चित पीएफ घोटाले में शामिल किया गया है। साथ में उनकी पत्नी और सहयोगी सुनील शुक्ला का नाम भी बढ़ाया गया है।

कानपुर के बहुचर्चित पीएफ घोटाले में एक और बड़ा मोड़ आया है। शहर के चर्चित टीवी पत्रकार अवनीश दीक्षित, उनकी पत्नी प्रतिमा और सहयोगी सुनील शुक्ला को अब इस घोटाले में आरोपी बना दिया गया है। इससे पहले मामले में 22 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका था, और अब यह संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

इसके अलावा पुलिस ने पांच हजार पन्नों की चार्जशीट तैयार कर ली है, जिसे जल्द ही अदालत में दाखिल किया जाएगा। पत्रकार से अपराधी की फेहरिस्त में शामिल हुआ यह नाम अब कानपुर मीडिया जगत में तीखी बहस का कारण बन गया है।

देखें अमर उजाला में प्रकाशित खबर…

ये भी पढ़ें…

हिस्ट्रीशीटर पत्रकार अवनीश दीक्षित समेत एक दर्जन पर ढाई करोड़ की संपत्ति कब्जाने का एक और केस दर्ज!

पत्रकार अवनीश दीक्षित की क्राइम से कमाई 3.25 करोड़ रु की संपत्ति जब्त होगी, फाइल रवाना

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन