Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पुलिस अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटने में 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे!

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 60244 पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों को 15 जून 2025 को लखनऊ बुलाकर नियुक्ति पत्र वितरण किए जाने के संबंध में पुनर्विचार की मांग की है.

इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों को 14 और 15 जून को अपने स्थान से लखनऊ रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं. इन अभ्यर्थियों और उनके प्रबंधक को बसों से आने-जाने, ठहरने खाने-पीने आदि में भारी खर्च होगा. एसएसपी मथुरा द्वारा एडीजी पुलिस मुख्यालय को भेजे पत्र के अनुसार मथुरा के मात्र 1538 अभ्यर्थियों पर 32.5 लाख का खर्च आएगा. इस प्रकार 60244 अभ्यर्थियों के लिए लगभग 12 करोड रुपए का खर्च आता है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि स्पष्ट है कि यह खर्च मात्र दिखावे और राजनीतिक लाभ के लिए होता दिखता है क्योंकि इतने सारे लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं नियुक्ति पत्र नहीं बांटा जाएगा बल्कि वह भीड़ का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से आएंगे और परेशानी उठाते हुए लौट जाएंगे.

अतः उन्होंने मुख्यमंत्री से इस कार्यक्रम पर पुनर्विचार करके सीमित संख्या में अभ्यर्थियों को बुलाकर उन्हें नियुक्त पत्र देने की अनुरोध किया है.

एसएसपी मथुरा द्वारा पुलिस मुख्यालय को भेजे गए पत्र की प्रति जिसमें 1500 अभ्यर्थियों पर आने जाने खाने पीने के करीब 32 लाख रुपए खर्च का उल्लेख है
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन