Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

CBI और ED द्वारा चार्जशीटेड कंपनी को 142 करोड़ रु का सौंपा टेंडर, FIR की मांग

लखनऊ | आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में सीबीआई तथा ईडी द्वारा चार्जशीट एक कंपनी को 142 करोड रुपए के टेंडर दिए जाने के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है.

इस संबंध में मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त अभिलेखों के अनुसार गोमती रिवर फ्रंट घोटाले के संबंध में 2017 में हुई जांच में अन्य कंपनियों के साथ केके स्पन पाइप प्राइवेट लिमिटेड को भी दोषी पाया गया था. इस मामले में थाना गोमती नगर में एफआईआर हुआ, जिसे सीबीआई ट्रांसफर किया गया, जिसमें बाद में सीबीआई और ईडी द्वारा अन्य के अतिरिक्त इस कंपनी को भी चार्जशीट किया गया.

इसी बीच इस कंपनी ने अपना नाम केके स्पन पाइप की जगह के के स्पन इंडिया कर लिया और 19 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश जल निगम ने उसे रायबरेली सीवरेज प्रोजेक्ट फेज 3 में 142.2 करोड़ का टेंडर दिया, जो 2 वर्षों में पूरा होना था लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार इस कंपनी को तमाम अन्य टेंडर भी मिले हैं. उन्होंने सीबीआई और ईडी के चार्जशीट कंपनी को इस प्रकार टेंडर देने को प्रथमदृष्टया अत्यंत गंभीर प्रकरण बताते हुए मुख्यमंत्री से इस कंपनी को दिए गए सभी टेंडर का ब्यौरा प्राप्त करते हुए इन सभी टेंडर को निरस्त करने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध FIR और कठोरतम प्रशासनिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

देखें वीडियो और शिकायत पत्र…

यूपी के मुख्यमंत्री को कार्यवाही हेतु भेजे गए पत्र की प्रति जल निगम द्वारा रायबरेली सीवरेज प्रोजेक्ट को दिया गया टेंडर की प्रति
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन