Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मात्र 20,000 रुपये में बिक गया कानपुर का ये दरोगा!

कानपुर | कुछ ही दिन पहले आपने अकूत संपत्ति की मालकिन इंस्पेक्टर नरगिस खान के बारे में खबर सुनी होगी। यूपी में कई जगहों पर तैनात रहीं दरोगा नरगिस की राज्य के कई जनपदों में अवैध और अकूत संपत्ति थी। हालांकि, इस महिला दरोगा ने अपनी सफाई में कहा था कि यह सारी प्रापर्टी उसके शौहर सुरेश यादव की है।

उप्र सरकार ने राज्य के सभी पुलिसकर्मियों से उनकी संपत्ति की जानकारी देने संबंधी रेगुलेटरी जारी की थी, उस नियमावली का क्या हुआ..? कितनो ने अपनी पूंजी की जानकारी दी कुछ पता नहीं चला!

बहरहाल, अब कानपुर के नौबस्ता थाने का एक दरोगा अभिनव चौधरी गिरफ्तार किया गया है। महाशय मात्र 20,000 रुपये में बिक खड़े हुए।

एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को रंगे हाथों दबोचा है। बताया जा रहा है कि दरोगा साहब ने किसी आदमी का केस समाप्त कराने के एवज में 20,000 रुपये रिश्वत मांगी थी। अगले ने 20 हजार दिए तो लेकिन साथ ही साथ दरोगा अभिनव को अरेस्ट भी करा दिया।

इनपुट है कि एंटी करप्शन द्वारा नोटों पर फिनोपथलीन पाउडर लगाया गया। एंटी करेप्शन टीम की रिपोर्ट मिलते ही दरोगा अभिनव चौधरी को कर दिया गया निलंबित।

दरोगा अभिनव चौधरी हमेशा विवादों में रहा है। पिछले साल गैंगस्टर गोपाल सचान की पत्नी से नज़दीकी बढाने के चक्कर में दरोगा अभिनव चौधरी की थू थू हुई थी।

नीचे पढ़ें अखबार में प्रकाशित यह खबर…

इस मामले में कानपुर कमिश्नरेट का जवाब भी सुनें…


नरगिस खान प्रकरण की खबर भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Sheela

    June 11, 2025 at 2:47 pm

    सही बात है इतने सस्ते में बिक गया। इसी चैनल पर देखो पत्रकार कितने में बिक रहे हैं।।
    अरे अपना रेट बढ़ाओ पत्रकारों जितना करो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन