Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में धरती को छलनी कर रहे मिट्टी माफिया, पत्रकार भी संलिप्त हैं, प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप

कानपुर देहात- उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन का काम चरम पर है। रात को 9 दस बजे के बाद से लेकर सुबह 5 बजे तक धड़ल्ले से जनपद में मिट्टी भरे डंपर सड़कों पर दिखना आम बात है। लेकिन आम बात ये नहीं कि इस काले कारनामे में माफियाओं के साथ कुछ न्यूज चैनलों और अखबारों के पत्रकार भी संलिप्त हैं।

देहात क्षेत्र से वायरल एक ऑडियो शुक्रवार को चर्चा में आई तो पुलिस महकमे से लेकर माफियाओं और पत्रकारों के बीच गहमागहमी का माहौल है।

वायरल ऑडियो भारत समाचार के देहात रिपोर्टर दीपक सिंह चौहान का बताया जा रहा है। इस ऑडियो में एक नाम और जुड़ता है वैभव शुक्ला का। वैभव भी पत्रकार है। अकबरपुर तहसील के गौरियापुर क्षेत्र में खनन के दौरान मिट्टी डालने को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई।

इस प्रकरण में तीसरा नाम जुड़ता है पत्रकार राम दीक्षित का। दीक्षित इस वक्त न्यूज नेशन में है। दीक्षित पर देहात के चौथे पत्रकार हरगोविंद कुशवाहा ने कई आरोप लगाए हैं।

राम दीक्षित ने भड़ास को बताया कि यह प्रकरण 2017 से शुरू हुआ था। इटावा के रहने वाले दीपक चौहान भारत समाचार में और वह जी न्यूज संवाददाता बनकर कानपुर देहात आए थे। हरगोविंद उस समय न्यूज नेशन में कार्यरत था। कुछ समय बाद हरगोविंद को न्यूज नेशन से और दीक्षित को जी से हटाया गया तो दीक्षित को न्यूज नेशन ने देहात से एंट्री दे दी। यहीं से अदावत शुरू हो गई। एक दूसरे पर मुकदमों और हमले कराने तक की नौबत आई। मुझपर दो बार हमला हो चुका है- दीक्षित ने बताया। राम दीक्षित पर एक मुकदमा था जो कि उनके अनुसार हाईकोर्ट द्वारा समाप्त किया जा चुका है।

दीक्षित ने बताया कि इटावा का होने की वजह से दीपक चौहान को एक बिरादरी का जमकर सपोर्ट मिलता है और हरगोविंद दीपक का बेहद खास है। देहात प्रशासन में दीपक की पकड़ अच्छी बताई जाती है जो कि भारत समाचार की वजह से है। इसी का फायदा उठाकर वह अपने विरोधियों पर फर्जी मुकदमे और अन्य तरह की शिकायतें करता करवाता रहता है। जबकि वह अवैध खनन को लेकर अक्सर विरोध करते रहते हैं, जो इन लोगों को चुभता है।

प्रशासन माफिया और पत्रकारिता की मिलीभगत का यह मामला जितना आसान दिखता है वह है नहीं। मामला इतना उलझाऊ है कि यदि आने वाले समय में कानपुर देहात में अवैध कार्यों को लेकर पत्रकारों के बीच कोई गैंगवार सरीखी वारदात हो तो कोई बड़ी बात न होगी। यह जिम्मेदारी देहात प्रशासन की है कि वह जितना जल्दी हो सके इन हालातों पर काबू पाएं। और अपराधों पर अंकुश लगाकर अपना इकबाल बुलंद करें। हालांकि इस तरह की उम्मीद बहुत कम ही नजर आती है।

इस प्रकरण पर भारत समाचार के दीपक सिंह चौहान क्या कहते हैं, पढ़िए-

कई वर्षों से न्यूज नेशन के पत्रकार तहसील अकबरपुर क्षेत्र के गौरियापुर में अपने साथियों के साथ मिट्टी का खनन परमिशन पर करते आ रहे है। हाल ही में सुनील नायक ने एक मिट्टी का खनन करने के लिए एक परमिश गौरियापुर से कराई है जिसमे वो कार्य कर रहा था , वही रनिया कस्बे के बीजेपी के मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा के परिवारी साधन लाल शर्मा के नाम से दूसरी खनन की परमिशन हुई हैं । दोनों में मिट्टी डालने को लेकर विवाद हो रहा था । जिसको लेकर सुनील नायक मेरे पास आया कि इन लोगो को समझा दो विवाद न हो । सुनील नायक के कहने पर साधन लाल शर्मा के पार्टनर वैभव शुक्ला से वार्ता की जिसमें 10 मिनट 2 सेकेंड व्हाट्सएप पर वार्ता हुई। कुछ लोग छेड़छाड़ कर अधूरी रिकार्डिंग वायरल कर रहे हैं और तथ्यो को छुपाकर मुझे और मेरी सामाजिक मर्यादा को ठेस पहुंचा रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Bhanu pratap singh

    June 15, 2025 at 9:59 pm

    कृपया 7521824153 पर अपना नंबर भेजें यैसे बहुत सी खबरें आपको भेजेंगे जो बेहतर साबित हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन