ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टेक ज़ोन-4 | 15 जून 2025
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के टेक ज़ोन-4 स्थित रिवर व्यू (River View) और लेज़र पार्क (Leisure Park) सोसाइटी के सैकड़ों रेजिडेंट्स ने NBCC India Limited के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। लगातार वादाखिलाफ़ी, बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी और लंबे समय से अनसुलझे मुद्दों के चलते थक-हार कर रेजिडेंट्स को सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा।
प्रदर्शन में शामिल 100 से अधिक फ्लैट मालिकों ने NBCC के अफसरों के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए अपनी नाराज़गी जताई। उनका कहना है कि NBCC ने BBA (Builder Buyer Agreement) में जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरा नहीं किया गया है।
रिवर व्यू सोसाइटी के प्रदर्शनकारियों की मुख्य माँगें:
पार्किंग की सुविधा:
रेजिडेंट्स का कहना है कि BBA में जो पार्किंग अलॉटमेंट किया गया था, वह ज़मीन पर नज़र ही नहीं आता। उन्हें मजबूरी में कहीं और पार्किंग करनी पड़ रही है।
DLP का विस्तार:
निर्माण में कई खामियाँ होने के बावजूद DLP Defect Liability Period को समय पर बढ़ाया नहीं गया, जिससे अब कोई भी डिफेक्ट्स कवर नहीं हो रहे।
लिफ्ट में तकनीकी खामियाँ:
आए दिन लिफ्ट में पानी भर जाना, रुक जाना और बार-बार खराब होना एक आम समस्या बन चुकी है। इससे बुज़ुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
हरियाली और पोडियम पर पार्क:
वादे के अनुसार पोडियम पर ग्रीन एरिया या पार्क तैयार नहीं किया गया, जिससे रेजिडेंट्स को राहत और स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा।
नारेबाज़ी में गूंजे यह स्वर:
“NBCC होश में आओ, होश में आओ!”
“पार्किंग हमारा अधिकार है, अधिकार है!”
“हमें चाहिए हरियाली!”
“DLP बढ़ाओ, ज़िम्मेदारी निभाओ!”
“BBA का वादा पूरा करो!”
“धोखाधड़ी बंद करो, बंद करो!”
“सुयश पांडेय चोर है”
“Nbcc चोर है”
20 से ज़्यादा बार मीटिंग्स के बावजूद समाधान नहीं:
रिवर व्यू सोसाइटी के रेजिडेंट्स ने बताया कि अक्टूबर 2024 से लेकर अब तक उन्होंने NBCC और CR ऑफिस के प्रतिनिधियों से 20 से ज़्यादा बार मीटिंग्स कीं, कई बार ईमेल और पत्र भी भेजे गए, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। रेजिडेंट्स का आरोप है कि केवल मौखिक आश्वासन दिए गए हैं, ज़मीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं हुआ।
अगला प्रदर्शन 22 जून को तय:
प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह केवल शुरुआत है। यदि माँगें नहीं मानी गईं तो 22 जून 2025 (रविवार) को अगला और बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस बार प्रदर्शन को और प्रभावशाली बनाने के लिए नए तरीकों को अपनाया जाएगा।
निवासियों का आक्रोश:
रिवर व्यू के एक निवासी ने कहा,
“हमने अपने खून-पसीने की कमाई लगाकर घर खरीदे थे, लेकिन अब हमें धोखा मिला है। अगर NBCC को जवाब देना नहीं आता, तो हम सवाल पूछना नहीं छोड़ेंगे।”
प्रदर्शन का वीडियो
रेजिडेंट्स ने NBCC को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि उनकी जायज़ माँगें पूरी नहीं हुईं तो कानूनी और सामाजिक स्तर पर विरोध और तेज़ किया जाएगा। एनबीसीसी द्वारा संचालित नए प्रोजेक्ट के काम को रोक दिया जाएगा।
अब यह देखना होगा कि सरकारी कंपनी NBCC अपने खरीदारों की पीड़ा को कब गंभीरता से लेती है।
वीडियो फेसबुक पर देखें : https://www.facebook.com/share/v/1DXCKBTAER/?mibextid=wwXIfr


