Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकारिता छात्रों के लिए CSJM कानपुर में प्रवेश प्रारंभ, जानिए कोर्स और फीस

कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग में छात्रों को फिल्म, मीडिया और पत्रकारिता से जुड़ी विविध विधाओं में करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने बताया कि पत्रकारिता विभाग में बीए (जनसंचार), एमए (जनसंचार), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स समेत कई नए युगानुकूल पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। ये कोर्स छात्रों को फिल्म निर्माण, कैमरा संचालन, वीडियो संपादन, एंकरिंग, प्रोडक्शन और सोशल मीडिया में दक्ष बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

विभाग में संचालित प्रमुख कोर्स:

  • बीए जनसंचार (6 सेमेस्टर)
  • सीटें: 120, फीस: 41200 रुपये प्रतिवर्ष
  • एमए जनसंचार (4 सेमेस्टर)
  • सीटें: 30, फीस: 42000 रुपये प्रतिवर्ष

डिप्लोमा कोर्स-

  • फिल्म प्रोडक्शन (1 वर्ष), सीटें: 30, फीस: 32200 रुपये
  • वीडियो एडिटिंग (6 माह), सीटें: 10, फीस: 15200 रुपये
  • एंकरिंग और प्रोडक्शन (6 माह), सीटें: 10, फीस: 15200 रुपये

सर्टिफिकेट कोर्स-

  • वीडियो एडिटिंग (3 माह), सीटें: 10, फीस: 10200 रुपये
  • कैमरा हैंडलिंग (3 माह), सीटें: 10, फीस: 10200 रुपये

प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

विशेष: विभाग के पास अपना स्टूडियो, कैमरा, रिकॉर्डिंग और एडिटिंग लैब है जिससे छात्र व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन