Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

क्या एनकाउंटर का खौफ दिखाकर वसूली कर रही है उत्तर प्रदेश पुलिस?

शीतल पी सिंह-

UP the model state- उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में एक पुलिस के इंस्पेक्टर द्वारा एक बुजुर्ग महिला को उसके नाती का एनकाउंटर करने की धमकी देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बुजुर्ग महिला उसके पैरो में गिरकर हाथ जोड़कर माफी मांग रही है लेकिन वह खुलेआम एनकाउंटर की धमकी दे रहा है।

आरोप है कि न्यायालय में विचाराधीन मामले में इंस्पेक्टर साहब पीड़ित पर दबाव बनाकर दूसरे पक्ष के हक़ में जमीन कब्जा कराने पहुंचे थे!

एक पुलिस स्टेट में जब जनता पुलिस को पुलिस और न्यायालय दोनों स्वीकार कर लेती है तो ऐसी ही परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। सरकार के लिए झूठी मुठभेड़ करने वाला वर्दीधारी गिरोह वसूली के लिए किसी को कैसे बख़्श सकता है? और फ़िर वसूली से बच कौन सकता है?

कुछ मानवता के अपराधी इस माडल के प्रशासन को रामराज्य कहते हैं और स्वयं को पत्रकार!


मनीष दुबे-

कल दिल्ली से मेरे एक पत्रकार मित्र का फोन आया। बोले यूपी पुलिस के एनकाउंटर पर कोई स्टोरी कर रहे हैं।

मैंने पूछा- किस तरह की स्टोरी है? बोले- पुलिस आजकल फर्जी एनकाउंटर कर रही है। इसके लिए वह क्रिमिनल को उठाती है और किसी स्पॉट पर ले जाती है।

इस दौरान पुलिस क्रिमिनल से गोली मारने की सेटिंग करती है। जैसे- पांव में गोली मारने के लिए पुलिस आरोपी से बरामदगी अथवा लूट-चोरी का माल अपनी अंटी में खोंस लेती है। पांव में गोली खाकर क्रिमिनल को फौरन अस्पताल ले जाकर जान भी बचा लेती है। इधर गुडवर्क भी भरता जाता है।

उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत के आधार पर यह कहानी मुझे सुनाई। इसके बाद कुछ लोगों से संपर्क कराने को मुझसे भी कहा- मैंने ओके कहकर फोन कट कर दिया।

इन सबमें कितनी और क्या सच्चाई है उन मित्र की रिपोर्ट का इंतजार रहेगा। अभी शीतल सर का ये पोस्ट पढ़ा तो कल की फोन वार्ता का किस्सा याद आ गया।

पूरा वीडियो यहां देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन