Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का कूड़ा घोटाला, दाखिल हुआ परिवाद!

लखनऊ- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग द्वारा पिछले 3 वर्षों में कूड़ा प्रबंधन के मामलों में लगभग 600 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोपों के संबंध में यूपी के लोकायुक्त के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया है.

अपने परिवाद में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 3 वर्षों में अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात के अधीन नगर विकास विभाग द्वारा 600 करोड़ रुपए से ऊपर के कूड़ा प्रबंधन के घोटाले के तथ्य सामने आए हैं.

जानकारी के अनुसार कई पूरी तरह नई कंपनियों को बुनियादी अर्हता नहीं होने के बाद भी नियमों के विपरीत जाकर टेंडर दिया. इन कंपनियों के खिलाफ ताजा अपशिष्ट (फ्रेश वेस्ट) तथा विरासत अपशिष्ट (लिगसी वेस्ट) के मामलों में गंभीर अनियमितता की तमाम शिकायतें प्राप्त हुई किंतु शासन द्वारा इनका संज्ञान नहीं लेते हुए इन कंपनियों का गलत बचाव किया गया.

अमिताभ ठाकुर ने कहा है कि इन नई कंपनियों के बैलेंस शीट के अनुसार इनका शुद्ध लाभ इनके टर्नओवर का बहुत ही छोटा प्रतिशत था, जो इस सेक्टर के सामान्य औसत से काफी कम था. यह इन कंपनियों द्वारा भारी घूसखोरी की ओर इशारा करते दिखता है.

उन्होंने कहा कि इस मामले में इकोस्तान इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड सहित कई कंपनियों तथा प्रमुख सचिव के कुछ निकट लोगों की प्रमुख भूमिका सामने आई है. उन्होंने लोकायुक्त से इस मामले की गंभीरता और महत्ता के दृष्टिगत तत्काल जांच की मांग की है.

कूड़ा प्रबंधन में 600 करोड रुपए के घोटाले के आरोपों के संबंध में लोकायुक्त के समक्ष प्रस्तुत परिवाद का प्रथम पृष्ठ

मूल खबर….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन