Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया टुडे से राहुल शॉ और ZEEL से प्रियंका अवस्थी के बारे में सूचनाएं!

राहुल शॉ ने 13 वर्षों से अधिक लंबे और प्रभावशाली कार्यकाल के बाद इंडिया टुडे समूह से विदाई ले ली है। 21 जून 2025 को उनका ग्रुप में आखिरी कार्यदिवस रहा।

सूत्रों के मुताबिक, राहुल शॉ जल्द ही NDTV में एक अहम लीडरशिप रोल में शामिल हो सकते हैं। उनकी नई भूमिका की आधिकारिक घोषणा अगले कुछ दिनों में की जा सकती है।

बता दें कि शॉ ने 14 मई को TV टुडे नेटवर्क लिमिटेड में CEO (टेलीविजन और रेडियो) पद से इस्तीफा दिया था। इसके ठीक अगले दिन, 15 मई को उन्हें इंडिया टुडे ग्रुप में ‘हेड ऑफ स्टेज’ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इस दौरान उन्होंने ‘स्टेज आजतक’ के तहत यो यो हनी सिंह के साथ देशभर में 10 शहरों का टूर जैसे हाई-इम्पैक्ट इवेंट्स को लीड किया। शॉ के नेतृत्व में आजतक, इंडिया टुडे टीवी और इश्क़ FM जैसे बड़े ब्रैंड्स ने निरंतर नवाचार और विस्तार का अनुभव किया।


दूसरी सूचना जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड से प्रियंका अवस्थी को लेकर सामने आई है। प्रियंका को ZEEL में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कंटेंट स्ट्रैटजी के क्षेत्र में अनुभवी पेशेवर प्रियंका अवस्थी को जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) में डायरेक्टर (कंटेंट स्ट्रैटेजी एंड प्लानिंग) के तौर पर नियुक्त किया गया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन