Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नवभारत टाइम्स के रिपोर्टर पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

आजमगढ़। जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के रुनापट्टी गांव की एक विवाहित महिला ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

महिला के अनुसार, उसका पहले से विवाह हो चुका है और एक बच्चा भी है। पति से उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच एक युवक अमन गुप्ता, जो खुद को ‘नवभारत टाइम्स’ का रिपोर्टर बताता है, ने महिला की पारिवारिक स्थिति का फायदा उठाकर पहले विश्वास में लिया और फिर झांसा देकर शादी का प्रस्ताव रखा।

आरोप है कि इस दौरान अमन गुप्ता ने महिला के साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाए। महिला ने जब उसपर शादी का दबाव डाला तो वह मुकर गया।

आरोप है कि 4 मई 2025 को युवक ने जबरन महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, अश्लील गालियां दी गईं और धमकियां भी दी गईं। पीड़िता ने बताया कि उसने स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घटना की जानकारी पहले भी दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद महिला ने एसपी से अनुरोध किया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए तथा स्थानीय पुलिस को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए जाएं।

इस प्रकरण में महिला की तहरीर पर कोतवाली आजमगढ़ में 12 जून 2025 को मुकदमा संख्या 269-25 के तहत धारा 69, 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस की दफाओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन