Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में इंडिया टीवी के पत्रकार नवीन सिंह पर मुकदमा

उन्नाव- उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में इंडिया टीवी न्यूज चैनल के रिपोर्टर नवीन सिंह पर मुकदमा दर्ज होने का मामला सामने आया है।

उन्नाव के थाना गंगाघाट में 29 जून को मुकदमा संख्या 371-2025 के तहत धारा 351(3) बीएनएस में नवीन सिंह उर्फ लकी, ब्रह्मशंकर कुशवाहा व अन्य के खिलाफ एफआईआर पंजीकृत किया गया है।

इस प्रकरण पर नवीन का कहना है कि वह पीड़ित के पक्ष में फोन कर रहे थे, लेकिन उनपर बिना वजह झूठा आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कर दिया गया।

इसी भू खंड को लेकर बताया जा रहा है पूरा विवाद

देखें एफआईआर की प्रति…

मुकदमे को लेकर नवीन सिंह का पक्ष यहां पढ़ें…

भूमाफियाओं के साथ उन्नाव पुलिस की मिलीभगत के चलते मेरे पर दर्ज की गई झूठी FIR : नवीन सिंह

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. Navin singh

    July 2, 2025 at 6:51 am

    उन्नाव के गंगाघाट इसपेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा ने भूमाफिया मुन्नी लाल से पैसे लेकर जान से मारने की धमकी देने की धारा में बिना जांच पड़ताल किये पत्रकार पर झूठा मुकदमा दर्ज कियां है,..जबकि भूमाफिया कमीशनर रोशन जैकब के आदेश पर पर गंगाघाट थाने में गेंगेस्टर कार्रवाही में कुर्क सरकारी भूमि बेचने में FIR 0707/ 2023 कुल 13 लोगो का गैंग पर दर्ज है जिन पर जो कुर्क सरकारी भूमि को बेचने, कब्जा करने का काम करने की 461B/2024 12.11.24 chargseet पुलिस ने की है है.. लेकिन पत्रकार पर नवीन सिंह पर झूठी रिपोट दर्ज करवाकर दुष्प्रचार कियां जा रहा है. जो खबर को पढ़कर साफ समझ आ रहा है FIR का अवलोकन करे..बोर्ड दिखा कर जमीन कब्जा करने की झूठी अफवाह मत फैलाये.

  2. Navin singh

    July 2, 2025 at 9:25 am

    उन्नाव गंगाघाट इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मिश्रा बिना जांच पड़ताल किये भूमाफिया से पैसे लेकर नितांत झूठी रिपोर्ट दर्ज की है.कमीशनर रोशन जैकब के आदेश पर मुन्नीलालाल उसके साथी भूमाफिया 10 news योगेंद्र मिश्रा सहित 13 लोगो पर सरकारी कुर्क भूमि बेचने कब्जा देने का गंगाघाट कोतवाली में FIR 0707/ 2023 दर्ज है,जिसमे 461B/ 2024 सभी पर चार्जसीट पुलिस ने दर्ज की है कृपया FIR का अवलोकन करे…जमीन कब्जा करने के मिथ्या खबर है..दुष्प्रचार न करे.

  3. Daya shankar

    July 2, 2025 at 1:01 pm

    अपराधी किस्म का है ये नवीन सिंह पूर्व में भी जालसाजी का मुकदमा इसके ऊपर लखनऊ की हज़रतगंज कोतवाली में दर्ज हो चुका है जिसमे इसे जेल भी जाना पड़ा था जमानत पर बाहर इस फ्राड ने पत्रकारिता पेशे में घुसकर अधिकारियों पर दबाव बनाकर लोगो की जमीनों पर अवैध कब्जे और जालसाजी करता रहता है
    ये मामला बिल्कुल सही है अपनी सफाई देकर खुद को पाक साफ साबित करना चाहता है जबकि जमीन कब्जाने के आरोप में जेल काट चुका है और कई मामले है जिन पर अभी शिकायतकर्ता अधिकारियों तक नही पहुँच पाते क्योकि जो पहुचते है उनको ये पत्रकारिता के दम पर दबा देता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन