Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मंत्रीजी का पर्सनल कैमरामैन गाड़ी ड्राइव करते हुए लाश बन गया, देखें तस्वीरें

ज्ञानेंद्र शुक्ला-

अभी पत्रकार साथी-अनुज नीलेश चौहान की पोस्ट के जरिए एक कैमरामैन साथी के एक्सीडेंट से निधन की दुखद सूचना मिली, दिवंगत साथी नीतेश दत्त त्रिपाठी ने कुछ घंटो पहले ही फ़ेसबुक पर पोस्ट अपलोड की थी, पोस्ट दिखीं तो नम आँखों में पूर्व का पढ़ा एक विचार कौँध गया-यूँ तो जीवन क्षणभंगुर है। जाना सबको है पर जो जल्दी चला जाता है उसका जाना और अधिक पीड़ादायक हो जाता है।

खैर! ईश्वर के विधान के सम्मुख हम सब नतमस्तक हैं, परमात्मा दिवंगत साथी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें-नमन


विवेक त्रिपाठी-

सर प्रणाम, कैसे हैं सर.. हंसता-मुस्कुराता नितेश का चेहरा आज बहुत रुला रहा है.. नितेश कुमार तिवारी हम सब को छोड़कर चला गया. युवा फोटोग्राफर था..

मेरे पुराने साथी और प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी के पर्सनल कैमरामैन के रूप में जुड़ा हुआ था. मैं जब भी दानिश भाई के आवास पर जाता तो नितेश वहां मुस्कुराते हुए स्वागत करता था..

कल गोंडा के करनैलगंज में सड़क दुर्घटना में नितेश की मौत हो गई. नितेश अपने घर जा रहा था तभी उसकी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई.. अलविदा नितेश.. तुम बहुत याद आओगे..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन