Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

लखनऊ कोर्ट ने अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को भेजा नोटिस

लखनऊ| सिविल जज, जूनियर डिवीजन हवाली, लखनऊ रिचा केसरवानी ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा प्रस्तुत एक सिविल सूट में अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट को नोटिस जारी किया है.

अमिताभ ठाकुर ने अपने वाद में कहा था कि कहा है कि वाशिंगटन पोस्ट ने 4 जून 2025 को प्रकाशित अपने समाचार में प्रसार भारती पर एक भारतीय पत्रकार को पाकिस्तानी सैन्य प्रमुख के गिरफ्तार हो जाने के संबंध में फर्जी न्यूज़ फॉरवर्ड किया था.

इस समाचार पर उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को लीगल नोटिस भेजते हुए इस आरोप से संबंधित प्रमाण सार्वजनिक करने की मांग की थी.

वाशिंगटन पोस्ट द्वारा अब तक ऐसा नहीं करने की स्थिति में अमिताभ ठाकुर ने इस मामले को प्रत्येक भारतीय के लिए अपमानजनक बताते हुए इस संबंध में 100 रुपये की सांकेतिक क्षतिपूर्ति की मांग सहित यह वाद दायर किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन