Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में गदर मची है! DM से भिड़ने वाले CMO लौटे, तू तू-मैं मैं के बाद फोर्स तैनात

डॉ हरिदत्त नेमी स्काई ब्लू शर्ट ने वापस आते ही वर्तमान CMO उदयनाथ पीछे से कुर्सी छीन ली

लखनऊ/कनपुर- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर सीएमओ कानपुर नगर विवाद में कानून का और अधिक मखौल तत्काल रूकवाते हुए हाईकोर्ट के आदेश का अविलंब पालन कराए जाने की मांग की है.

उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी इस मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा शालीनता से हाईकोर्ट के आदेश का अविलंब पालन करण डॉ हरिदत्त नेगी को औपचारिक रूप से सीएमओ कानपुर नगर के पद पर पदस्थापित किए जाने की मांग करती है, ताकि प्रदेश में कानून का राज बना रहे.


विवेक त्रिपाठी-

कानपुर में गजब गदर मची है.. हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीएमओ डॉक्टर हरिदत्त नेमी ऑफिस पहुंचे और कुर्सी पर बैठ गए.. वर्तमान सीएमओ उदयनाथ को खबर मिली तो वो भी ऑफिस आ गए. दोनों के बीच जोरदार बहस हुई.. तू-तू.. मैं-मैं..

पूर्व सीएमओ कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे.. वर्तमान सीएमओ उदयनाथ ने इधर-उधर फोन घुमाए.. लखनऊ में कुछ लोगों से बात की.. उसके बाद ऑफिस से निकल गए.. फिलहाल सीएमओ की कुर्सी पर निलंबित किए गए डॉ. हरिदत्त नेमी पदस्थापित हैं..

डॉ. हरिदत्त नेमी को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से विवाद के चलते शासन ने निलंबित कर दिया था.. निलंबन के विरोध में सीएमओ ने हाईकोर्ट की शरण ली थी..

मजा तो ये सोचकर आ रहा है कि अब डीएम साहब क्या करेंगे.. कितने अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे!! करेंगे भी या नहीं करेंगे!! क्योंकि अब अगर डीएम साहब किसी अस्पताल गए तो कहीं सीएमओ से मार न हो जाए..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन