Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मंडलायुक्त कार्यालय पर लगा BJP का विज्ञापन, FIR की मांग

लखनऊ- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज यूपी के डीजीपी को पत्र भेज कर मंडलायुक्त, लखनऊ कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का निजी विज्ञापन लिए लगाए जाने के मामले में एफआईआर की मांग की है. पत्र की प्रति मंडलायुक्त को भी भेजी गई है.

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त लखनऊ के सरकारी कार्यालय पर मुद्रक और प्रकाशक के नाम के बिना भाजपा का एक विज्ञापन लगाया गया है. देखने में यह सरकारी विज्ञापन जैसा लगता है किंतु इस पर भाजपा का कमल निशान बना है, जिससे साफ है कि यह निजी विज्ञापन है. इस विज्ञापन पर किसी प्रकाशक और मुद्रक का नाम भी नहीं लिखा गया है, जो नियमानुसार होना चाहिए.

अमिताभ ठाकुर ने मंडलायुक्त कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान पर इस प्रकार के निजी विज्ञापन को लगाए जाने पर गंभीर आपत्ति प्रकट करते हुए तत्काल एफआईआर की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन