Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

स्व. पत्रकार दिलीप सिन्हा की आर्थिक मदद कितनी की जाएगी, मंत्रीजी को बताना था?

आरबी थापा-

(राजधानी में) पत्रकारों द्वारा स्व-दिलीप भाई की याद में ऐनेक्सी के मीडिया सेंटर में एक शोकसभा हुई-! जिसमें शहर के सम्मानित पत्रकार सहित–प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी–! परिवहन मंत्री दयाशंकर जी–! ने सम्मिलित होकर दिलीप सिंन्हा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई–! सभी पत्रकार भाइयों ने दिलीप भाई के संस्मरण को याद करते हुए अपनी यादें साझा की—!

ऐसे दुख की घड़ी में माननीय उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री द्वारा—! दिलीप भाई के परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन भी दिया—?

ऐसे अवसर पर मेरा माननीय मंत्रियों जी से व पत्रकार भाइयों से निवेदन था कि—! यदि आर्थिक राशि का वर्णन कर देते तो उचित होता —! यह बात हमारे हृदय में तो थी— कई पत्रकार भाई भी शायद यही सोच रहे होंगे—-?

आर्थिक राशि की घोषणा से—! यह लोगों के दिल में यह बात साफ हो जाती की– आने वाले भविष्य में जब हम मरेंगे तो इतने वजनदार तो होंगे कि—! घर वालों को बता सकें जिंदा रहने पर नहीं— मरने पर आप लोगों को इतना फायदा होगा—? यह मजाक की बात नहीं— हम पत्रकारों की जीवन का कड़वा सच है–?

हमारे पत्रकार भाइयों ने शासन तक यह बात पहुंचाई वह सभी धन्यवाद के पात्र हैं—! पत्रकार भाइयों को ऐसे ही हर पत्रकार भाई का ध्यान रखना चाहिए–! इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए की मरने वाला मान्यता प्राप्त है या गैर मान्यता प्राप्त है यह हमारा संगठन तय करेगा—? भले वह आपके खेमे का हो या विरोधी दल का—? पत्रकार पत्रकार होता है—?

मेरे लिखने से यदि किसी को आपत्ति हो तो कृपया कमेंट में लिख दे—! इस प्रयास के लिए सभी भाइयों को धन्यवाद सहित—! आपका क्षमा प्रार्थी—!!!

मूल खबर…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन