Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडेय, तारिणी कुमार और कुबूल अहमद के बारे में सूचनाएं!

मीडिया क्षेत्र में इस समय कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। तीन वरिष्ठ पेशेवरों को हाल ही में नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देंगे।


एबीपी समूह के सीईओ और सीओओ रहे अविनाश पांडेय को लक्ष्य मीडिया ग्रुप ने अपने बोर्ड में डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया है। यह कदम ग्रुप की आउट-ऑफ-होम (OOH) और इंटीग्रेटेड मीडिया सर्विसेज में रणनीतिक विस्तार की दिशा में एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।

26 वर्षों से अधिक के अनुभव वाले अविनाश पांडेय ABP नेटवर्क में CEO और COO जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने STAR News को डिजिटल रूप से सक्षम न्यूज़ नेटवर्क में बदलने में अहम भूमिका निभाई थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र पांडेय, IAA इंडिया चैप्टर और न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एंड डिजिटल एसोसिएशन जैसे संगठनों के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


NDTV 24×7 ने अनुभवी पत्रकार तारिणी कुमार को सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में वह चैनल के आउटपुट ऑपरेशंस की अगुवाई करेंगी, जिसमें संपादकीय दिशा, प्रोग्रामिंग रणनीति और कंटेंट क्वालिटी की जिम्मेदारी शामिल होगी।

तारिणी को टेलीविजन पत्रकारिता में दो दशकों का अनुभव है। उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ टीवी में 15 वर्षों तक काम किया, जहां वे प्रोग्रामिंग प्रोड्यूसर से लेकर एग्जिक्यूटिव एडिटर तक का सफर तय कर चुकी हैं। इससे पहले वह CNN-News18 में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत थीं।

NDTV के सीईओ राहुल कंवल ने उनकी नियुक्ति पर कहा कि, “तारिणी आउटपुट और कंटेंट स्ट्रैटजी की गहरी समझ रखती हैं और उनके अनुभव से चैनल की संपादकीय ताकत को नया बल मिलेगा


वरिष्ठ पत्रकार कुबूल अहमद ने ‘टीवी9’ डिजिटल को अलविदा कहकर एक बार फिर ‘आजतक’ (डिजिटल) की टीम जॉइन कर ली है। उन्होंने यहां एसोसिएट एडिटर की भूमिका संभाली है।

गौरतलब है कि यह कुबूल की ‘आजतक’ में दूसरी पारी है। पहले वह यहां असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद वह ‘टीवी9’ डिजिटल में एसोसिएट एडिटर की भूमिका में सक्रिय रहे।

इससे पहले कुबूल, लोकस्वामी पत्रिका और हरिभूमि अखबार में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं। उन्हें टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है। वह चैनल वन में बतौर संवाददाता काम कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के ऊंचाहार से ताल्लुक रखने वाले कुबूल अहमद कानपुर विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं। इन्होंने पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन