Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

उप लोकायुक्त ने IAS एसपी गोयल के खिलाफ परिवाद खारिज किया

लखनऊ : उप लोकायुक्त, उत्तर प्रदेश ने आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा आईएएस अफसर एसपी गोयल के संबंध में भेजी शिकायत को कोई पुष्टि कारक साक्ष्य या सुसंगत तथ्य नहीं होने के आधार पर खारिज कर दिया है.

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें पिछले 8 वर्षों से मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के रूप में तैनात एसपी गोयल के निकटवर्ती परिजनों से जुड़ी करोड़ों रुपए की परिसंपत्तियों और कई कंपनियों के विषय में ऐसे अभिलेखीय साक्ष्य मिले हैं, जिनकी गहन जांच आवश्यक है.

इनमें अंसल ग्रुप में लगभग 45 करोड़ की 10 संपत्तियां तथा उनके विराम खंड-1 स्थित आवास के पते की 7 कंपनियां शामिल हैं.

पूर्व में उप लोकायुक्त ने इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसपी गोयल से 30 जून तक जवाब मांगा था.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे इस आदेश से सहमत नहीं हैं और इसे अग्रतर न्यायिक फोरम पर ले जाएंगे.

उप लोकायुक्त द्वारा पारित अंतिम आदेश की प्रति

ये भी पढ़ें…

यूपी : IAS एसपी गोयल के खिलाफ भेजी गई शिकायत में सबूत और शपथ पत्र की मांग

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन