Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पीडब्ल्यूडी विभाग में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

लखनऊ- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर पीडब्ल्यूडी विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

उन्होंने कहा कि इटौंजा- कुर्सी- देवा- चिनहट मार्ग के 4 लेन में परिवर्तन के संबंध में प्राप्त अभिलेखों के अनुसार इस मार्ग पर 23 तथा 45 किलोमीटर पर पड़ने वाले दो पुलों का काम पहले पीडब्ल्यूडी को आवंटित किया गया. इस संबंध में राज्य सेतु निगम के एमडी की उत्तर प्रदेश में 60 मीटर से लंबे पुल सेतु निगम द्वारा बनाए जाने के नियम संबंधी अपत्ति पर इसे नियमानुसार सेतु निगम को दे दिया गया, लेकिन कुछ ही दिनों बाद शासन ने एक बार फिर पलटी मारते हुए यह काम पीडब्ल्यूडी को दे दिया.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्य एक विशेष ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है, जिसमें पुल की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया गया है.

उन्होंने कहा कि पहले इस काम हेतु 210 करोड़ का टेंडर निकाला गया और बाद में उसी काम के टेंडर को 301 करोड रुपए का बताया गया, जो स्पष्टतया आपत्तिजनक दिखता है.

इसके अलावा अमिताभ ठाकुर ने गोरखपुर और आसपास के कुल 980 करोड़ रुपए के 6 ऐसे टेंडर के मामले प्रेषित किए, जिनमें बलिया के एक फर्म सी एस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को ही बार-बार टेंडर मिले.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अभिलेखों से इन मामलों में एक कार्टेल के बनने की स्पष्ट स्थिति दिखती है. साथ ही इन छहों मामलों में ओवर प्राइसिंग तथा मौके पर निम्नस्तरीय काम के भी आरोप हैं.

उन्होंने मुख्यमंत्री तथा पीडब्लूडी मंत्री योगी आदित्यनाथ से इन सभी आरोपों की उच्चस्तरीय जांच व कार्यवाही की मांग की है.

डॉक्यूमेंट देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन