Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक भारत से कुलदीप पांडे और NDTV से नम्रता डडवाल के बारे में सूचनाएं!

भारतीय टेलीविजन मीडिया जगत से दो अहम बदलाव सामने आए हैं। एक ओर जहां वरिष्ठ टीवी पत्रकार कुलदीप पांडे ने रिपब्लिक भारत को अलविदा कह दिया है, वहीं दूसरी ओर NDTV ने अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल नम्रता डडवाल को NDTV 24×7 का सीनियर एडिटर नियुक्त किया है।


कई बड़े चैनलों में काम कर चुके कुलदीप पांडे ने रिपब्लिक भारत से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट और क्रिएटिव प्रजेंटेशन में विशेषज्ञता रखने वाले कुलदीप लंबे समय से इस चैनल से जुड़े थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ज़ी मीडिया से की थी और इसके बाद इंडिया टीवी, TV9, और ABP न्यूज जैसे प्रतिष्ठित चैनलों में भी अहम जिम्मेदारियां निभाईं। हर प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कंटेंट में नयापन और प्रस्तुति में गुणवत्ता को प्राथमिकता दी।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या (पूर्व में फैज़ाबाद) से ताल्लुक रखने वाले कुलदीप ने नोएडा से अपनी पढ़ाई पूरी की है। मीडिया सर्कल में उन्हें एक अनुशासित, इनोवेटिव और टीम-फोकस्ड प्रोफेशनल के रूप में जाना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, वह जल्द ही किसी बड़े मीडिया नेटवर्क में नई भूमिका के साथ वापसी कर सकते हैं।


वहीं, NDTV ने अनुभवी मीडिया विशेषज्ञ नम्रता डडवाल को NDTV 24×7 का सीनियर एडिटर नियुक्त किया है। इस नई भूमिका में उनका फोकस नेटवर्क की डेटा पत्रकारिता और एनालिटिक्स को और मज़बूत करना होगा। साथ ही वह न्यूज़ प्रोग्रामिंग को अधिक गहराई और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण देने की दिशा में काम करेंगी।

नम्रता डडवाल को डेटा, पत्रकारिता और विजुअल स्टोरीटेलिंग के संगम पर 18 साल से अधिक का अनुभव है।

वह TV Today Network में डेटा इंटेलिजेंस यूनिट की प्रमुख रह चुकी हैं। इसके अलावा The Economic Times में उन्होंने इन-डेप्थ रिपोर्टिंग की है।

साथ ही, उन्होंने UNDP और UNICEF के साथ मिलकर हाई-इम्पैक्ट कम्युनिकेशन कैंपेन भी तैयार किए हैं।

NDTV के CEO और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने कहा, “नम्रता की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि हम अपने स्टोरीटेलिंग के केंद्र में डेटा को लाना चाहते हैं। उनकी खासियत यह है कि वह जटिल आंकड़ों को सरल और प्रभावी कहानियों में बदल देती हैं, जो दर्शकों को दुनिया को बेहतर समझने में मदद करती हैं।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन