Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कानपुर में सात पत्रकारों के खिलाफ गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर के तहत कार्रवाई

कानपुर- यूपी के कानपुर कमिश्नरेट ने सारे दागी पत्रकारों को सुधारने का बीड़ा उठा लिया है। हालांकि इनके पीछे जो मास्टरमाइंड हैं या यूँ कहें कि जिनकी छतरी के नीचे ये सारे पत्रकार कब्जा, रंगदारी, वसूली इत्यादि करते थे वह बचे हुए हैं।

पत्रकार अवनीश दीक्षित के जेल से छूटने के बाद उसके गैंग के सदस्यों की कुंडली खंगालकर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अवनीश के सात अन्य साथियों को गैंगस्टर के तहत नामजद किया गया है।

इनमें जेएमडी न्यूज चैनल का नितिन दीक्षित, इंडिया न्यूज का राहुल बाजपेई, न्यूज1इंडिया का रमन गुप्ता, जितेंद्र यादव, पत्रकार अभिनव शुक्ला, पत्रकार अमन तिवारी, अजीत सिंह व मोहित बाजपेई, विजेंद्र यादव, विनोद यादव का नाम शामिल है।

वहीं, दो पत्रकारों दिवस पांडेय और अभिषेक शर्मा पर हिस्ट्रीशीटर का चार्ज लगाया गया है।

इससे पहले यानी सोमवार रात को कानपुर पुलिस ने अवनीश के जिन तीन पत्रकार साथियों को उठाया था, उन्हें (गैंगस्टर के तहत) जेल भेज दिया गया है।

आज के अमर उजाला में क्या कुछ प्रकाशित हुआ है? पढ़ें….

कानपुर में अवनीश दीक्षित के तीन साथी अरेस्ट, दो टीवी पत्रकार भी शामिल

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन