Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भारत एक्सप्रेस से करिश्मा सचदेव और NDTV से नियति बोहरा के बारे में सूचनाएं!

भारत एक्सप्रेस न्यूज़ चैनल की एंकर करिश्मा सचदेव ने चैनल को अलविदा कह दिया है। ख़बर है कि वह जल्द ही किसी बड़े चैनल के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगी। करिश्मा इससे पहले इंडिया डेली लाइव में एंकर रहीं।

उन्होंने भारत24 और जी हिन्दुस्तान में करीब डेढ़ साल तक बतौर एंकर और एसोसिएट प्रोड्यूसर काम किया।

करिश्मा ने अपने करियर की शुरुआत भोपाल के बंसल न्यूज़ से की थी। न्यूज नेशन और आईएनडी 24 में भी वह अपनी एंकरिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा करिश्मा को उनकी तेज-तर्रार एंकरिंग के लिए कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।


एनडीटीवी की एग्जिक्यूटिव एडिटर नियति बोहरा को अब एनडीटीवी प्रॉफिट और एनडीटीवी मराठी में स्पेशल प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियति बोहरा एनडीटीवी मराठी की लॉन्चिंग टीम का अहम हिस्सा रही हैं और उन्होंने एनडीटीवी प्रॉफिट के लिए भी कई प्रमुख पहल की हैं।

इसके साथ ही चैनल ने सितंबर 2023 से एनडीटीवी प्रॉफिट से जुड़ीं तमन्ना इनामदार को प्रमोट कर मैनेजिंग एडिटर नियुक्त किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन