Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

कथाकार मिथिलेश प्रियदर्शी को शशिभूषण द्विवेदी सम्मान से नवाजेगा जानकीपुल ट्रस्ट

जानकीपुल ट्रस्ट के द्वारा शशिभूषण द्विवेदी की स्मृति में हर साल चालीस साल की उम्र तक के युवा कथाकारों में से किसी एक को इक्यावन हज़ार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। आज द्वितीय शशिभूषण द्विवेदी स्मृति सम्मान की घोषणा की गई है। जानकीपुल शशिभूषण द्विवेदी स्मृति सम्मान 2024 कथाकार मिथिलेश प्रियदर्शी को उनके कहानी संग्रह लोहे का बक्सा और बंदूक के लिए प्रदान किया गया है।

पुरस्कार समिति में शामिल थे आशुतोष भारद्वाज, गिरिराज किराडू और अनुकृति उपाध्याय। जिन्होंने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। मिथिलेश प्रियदर्शी मूलतः झारखंड के रहने वाले हैं। झारखंड के हाशिये के समाज को लेकर लिखी गई उनकी कहानियों में ज़मीनी सचाइयाँ दर्ज हैं।

इस वर्ष सम्मान के लिए 25 लेखकों की 28 पुस्तकों के वैध नामांकन पाठकों, प्रकाशकों, और लेखकों द्वारा प्राप्त हुए थे। जिनमें से लांग लिस्ट, शॉर्ट लिस्ट के चरणों से होते हुए अंतिम विजेता का चुनाव शशिभूषण द्विवेदी की जयंती 26 जुलाई के दिन किया गया। पुरस्कार की स्थापना 2023 में की गई थी और उस वर्ष का सम्मान कथाकार दिव्या विजय को प्रदान किया गया था।

नवम्बर में दिल्ली में एक भव्य समारोह में विजेता लेखक को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन