
अभिषेक उपाध्याय-
बड़ी ख़बर- इसलिए योगी आदित्यनाथ के सूचना विभाग को लेना पड़ा यू टर्न! और गिरानी पड़ी योगी आदित्यनाथ के सबसे अधिक समय तक UP के CM बनने की कथित ख़बर।
साफ़ शब्दों में कहें तो मीडिया प्रतिष्ठानों से गुहार करनी पड़ी कि वे इस ख़बर को गिरा दें। इसे न चलाएँ।
दरअसल सबसे अधिक समय तक यूपी के CM बने रहने का रिकॉर्ड अभी भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत के नाम है। मगर आज तक और इंडिया TV जैसे चैनलों ने जो ख़बर चलायी वो इस प्रकार थी-
“योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड। बने उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री।
इन खबरों के मुताबिक योगी का बतौर सीएम 8 साल 132 दिन का कार्यकाल हो चुका है जबकि गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का कार्यकाल का रिकॉर्ड था।
दोनों ही ख़बरों में ये ख़ास तौर पर लिखा है कि योगी ने पंडित गोविंद वल्लभ पंत के देश की आज़ादी से पहले और बाद के दोनों ही पीरियड का जोड़कर शासन करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।”
बस यहीं बात फिसल गई।
योगी आदित्यनाथ की जयजयकार का एक और रिकॉर्ड बनाने की हड़बड़ी के अति उत्साह में वो दावा कर दिया गया जो ज़मीन पर था ही नहीं। मैं देश के प्रेस इन्फ़ॉर्मेशन ब्यूरो की रिलीज़ आपके साथ शेयर कर रहा हूँ।
इसमें साफ़ लिखा है कि गोविंद बल्लभ पंत अपने पहले कार्यकाल में 1937-39 और उसके बाद 1946-1954 यानि क़रीब 11 साल (महीने समेत) तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत के मुख्यमंत्री पद का पूरा ब्यौरा इस प्रकार है—
- July 1937 – November 1939
- April 1946 – January 1950
- January 1950 – December 1954

यही वजह है कि सूचना को बाद में यू टर्न लेकर ख़बर रुकवानी पड़ी। यूपी के सूचना विभाग के लिए यह घटना एक बड़े embarrassment का सबब बन चुकी है!!
आजतक और इंडिया टीवी की वेबसाइटों पर प्रकाशित रिपोर्ट देखें….





