Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर से शैलेंद्र चौहान और NDTV से समीक्षा सिक्का के बारे में सूचनाएं!

वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र चौहान ने एक बार फिर दैनिक भास्कर समूह (जबलपुर) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। वे अब ग्रुप में बतौर पॉलिटिकल एडिटर अपनी सेवाएं देंगे। मीडिया जगत में शैलेंद्र का अनुभव खासा समृद्ध रहा है।

इससे पहले वे पत्रिका और न्यूज़18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से भी जुड़े रह चुके हैं। गौरतलब है कि यह दैनिक भास्कर के साथ उनकी दूसरी पारी है।


वहीं दूसरी ओर, डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से एक और बड़ी खबर सामने आई है। समीक्षा सिक्का ने NDTV Digital में रेवेन्यू हेड के पद पर कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने इस नियुक्ति की जानकारी खुद अपनी LinkedIn पोस्ट के माध्यम से साझा की।

पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मुझे खुशी है कि मैं NDTV Digital में रेवेन्यू हेड के तौर पर नई भूमिका की शुरुआत कर रही हूं।”

समीक्षा सिक्का को डिजिटल सेल्स और कंटेंट मोनेटाइजेशन का लंबा अनुभव है। Network18 में वह पिछले चार साल से ज्यादा समय तक सक्रिय थीं, जहां उन्होंने Moneycontrol.com, News18.com और Firstpost.com जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के लिए काम किया।

अपने करियर में समीक्षा टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और महाराष्ट्र टाइम्स जैसे बड़े मीडिया हाउस के साथ भी काम कर चुकी हैं। उन्हें इंटीग्रेटेड सेलिंग, इन्वेंट्री और कंटेंट सेल्स की बेहतरीन समझ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन