Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

ज़ी न्यूज़ से बतौर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट जुड़े वरिष्ठ पत्रकार अनुराग मिश्रा

सीनियर पत्रकार अनुराग मिश्रा ने एक बार फिर ज़ी न्यूज़ का दामन थामा है। चैनल के मैनेजिंग एडिटर राहुल सिन्हा ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

अनुराग मिश्रा का पत्रकारिता सफर दो दशक से ज्यादा लंबा और बेहद विविध अनुभवों से भरा रहा है। उन्होंने 2002 में स्टार न्यूज़ यूपी से करियर की शुरुआत की, जहां अमरमणि त्रिपाठी–मधुमिता शुक्ला केस और सोनिया गांधी के रोड शो की कवरेज से चर्चा में आए।

इसके बाद वे सीएनबीसी और फिर सीएनबीसी आवाज़ की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। 2005-06 में चैनल 7 (आईबीएन7) में राजदीप सरदेसाई की टीम से जुड़े और फिर 2006 से 2013 तक एनडीटीवी में काम किया। यहां वे चैनल के फ्लैगशिप शो विनोद दुआ लाइव ज़ायका सहित कई प्रमुख कार्यक्रमों का हिस्सा रहे और आउटपुट एडिटर की जिम्मेदारी भी निभाई।

2013-14 में ज़ी न्यूज़ में रहकर उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव की कवरेज में अहम योगदान दिया। इसके बाद 2015 से 2017 तक न्यूज18 हैदराबाद में आउटपुट हेड और फिर दिल्ली में पीएमओ और सुप्रीम कोर्ट कवर करने वाले प्रमुख संवाददाता रहे। इसी दौरान वे तीन अलग-अलग सुप्रीम कोर्ट जजों का इंटरव्यू करने वाले देश के पहले पत्रकार बने।

2017 से 2025 तक राजस्थान पत्रिका से जुड़े रहे, जहां नेशनल डेस्क के साथ यूपी-बिहार की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान इंटरपोल और डिफेंस से जुड़ी कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज उनके नाम रहीं।

अनुराग मिश्रा का नाम तब भी सुर्खियों में आया था जब उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश का इंटरव्यू किया था—जो किसी भी भारतीय पत्रकार को दिया गया पहला इंटरव्यू था। उनके इस इंटरव्यू को भारत समेत 80 से अधिक देशों में पब्लिश और टेलिकास्ट किया गया था।

अब ज़ी न्यूज़ में उनकी वापसी को चैनल के भीतर “अनुभव और तेज़ धार वाली पत्रकारिता की नई मजबूती” के तौर पर देखा जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन