Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

ललितपुर में पत्रकार को महिलाओं से पहले पिटवाया फिर 8 धाराओं में मुकदमा लिखाया, देखें वीडियो!

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से 36 सेकंड का एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में एक पत्रकार गौशाला के बदतर हालात दिखा रहा है। वीडियो चल रहा होता है तभी पीछे से पत्रकार को कुछ महिलाएं और पुरुष दौड़ाते दिखते हैं। पत्रकार का नाम देवेंद्र कौशिक बताया जा रहा है। अब इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। नीचे पढ़िए….


वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने इस प्रकरण पर लिखा है-

पत्रकार लहूलुहान! SC/ST एक्ट समेत 8 धाराएँ अलग से ठोंक दी गईं!! गुनाह- ललितपुर की गौशाला में गोवंश की दुर्दशा के मामले की कवरेज।

पत्रकार देवेन्द्र कौशिक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वे ठीक होंगे और फिर सच पर पर्दा डालने की पेशबंदी में लगाए गए SC/ST एक्ट समेत 8 धाराओं को झेलेंगे!!

महिलाओं को आगे कर कराया गया हमला। पूरी घटना का वीडियो प्रमाण मौजूद, बावजूद गंभीर धाराओं में पत्रकार के खिलाफ ही एफआईआर!!


पत्रकार सचिन गुप्ता लिखते हैं-

यूपी – ललितपुर जिले में पत्रकार देवेंद्र कौशिक गौशाला की कवरेज करने गए थे। सचिव जी ने कुछ महिलाओं को पत्रकार के पीछे दौड़ा दिया। अब पत्रकार पर SC–ST एक्ट, पैसे मांगना सहित कुल 8 धाराओं में FIR हो गई है।

गौशाला की तस्वीरें दिखाना गुनाह हो गया…


समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के एक्स हैंडल से यह वीडियो शेयर कर लिखा गया है-

यूपी के ललितपुर में एक पत्रकार महोदय गौशाला में मरती गाएं, भूखी प्यासी गाएं, तड़पती गायों और भाजपा शासित भ्रष्टाचार की कवरेज करने गए तो वहां सचिव ने पत्रकार को मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया और कई गंभीर धाराओं में फर्जी मुकदमे दर्ज करवा दिए।

यूपी में सच दिखाना गुनाह है, मुख्यधारा की मीडिया बिक चुकी है और वैकल्पिक मीडिया का निष्पक्ष खबरें दिखाना इस भाजपा सरकार में दुश्वार है और जानलेवा है।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन