Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार विपाशा तिवारी ने छोड़ा दैनिक भास्कर!

दैनिक भास्कर समूह से युवा पत्रकार विपाशा तिवारी ने विदा ले ली है। वह यहां एक साल चार माह संपादकीय विभाग में कार्यरत रहीं। विपाशा ने माखनलाल चतुर्वेदी विवि से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

इस बात की जानकारी साझा करते हुए उन्होंने अपनी एफबी पोस्ट में लिखा है-

दैनिक भास्कर में 1 साल 4 महीने का ये सफर मेरे लिए तज़ुर्बों और एहसासों का एक पूरा सिलसिला रहा. शुरुआत में हालात कुछ उलझे-सुलझे हुए थे लेकिन इसी ग़ैर-यक़ीनी माहौल ने मुझे सब्र, समझ और अपने हुनर पर भरोसा रखना सिखाया.

इस दौरान कुछ हद तक मुझे मेनस्ट्रीम मीडिया में वो काम करने का मौका भी मिला जिसकी तमन्ना लेकर मैंने ये रास्ता चुना था. अलग-अलग बीट्स, नई जिम्मेदारियां और हर दिन एक नया सबक.

खैर हर सफर का एक ठहराव होता है और दैनिक भास्कर का ये सफर मेरा यहीं मुकम्मल होता है….लेकिन यहां की सीख, यहां के लोग और यहां बिताए लम्हे ये सब मेरी आगे की राह को रोशन करते रहेंगे. शुक्रिया उन सभी प्यारे लोगों का जो इस छोटे से सफर में हौसला बने.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन