Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पीटीआई में कार्यरत पत्रकार आशीष दीक्षित का निधन!

टीवी9 महाराष्ट्र में लंबे समय तक कार्य कर चुके और वर्तमान में न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से जुड़े पत्रकार आशीष दीक्षित का निधन हो जाने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार, आशीष दीक्षित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी अचानक हुई मृत्यु की खबर से मीडिया जगत में शोक की लहर है।

सहकर्मियों और मित्रों ने सोशल मीडिया पर आशीष दीक्षित के निधन को पत्रकारिता जगत की बड़ी क्षति बताया है। कई वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें प्रतिभाशाली, विनम्र और अपने काम के प्रति अत्यंत समर्पित बताया।


प्रेम शुक्ला-

आशीष दीक्षित के असामयिक निधन का समाचार मेरे लिए हृदयविदारक है. वह मेरे पास प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में आया था. तत्कालीन स्टार न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार भाई जितेंद्र दीक्षित ने उसे मेरे पास भेजा था.

स्टार में इंटर्नशिप के दौरान उसका परिचय जितेंद्र से हुआ. आशीष मनमौजी था और जितेंद्र बेहद कर्तव्य कठोर. आशीष उन दिनों पत्रकार बनने की चुनौतियों से थोड़ा सशंकित था. मेरे पास आया तो बताया कि मुझसे जितेंद्र सर ने कहा है कि तुझे प्रेम सर ही पत्रकार बना सकते हैं, वहां नहीं बन पाया तो तू फील्ड छोड़ देना.

वह ऐसे ही सरल और सहज था. उससे मैंने कहा कि तू शाम घर जाते समय ठाणे तक मेरे साथ चला कर. कुछ दिनों में तू तेजस्वी पत्रकार हो जाएगा. वह अचंभित होकर मुझे देखता रहा, पर मेरी सलाह उसने स्वीकार ली. वह मेहनत करने लगा और कुछ महीनों बाद मैंने उसे प्रीति सोमपुरा से कह कर चैनल में भेज दिया. फिर वह कभी – कभार मिलता.

कई बार मेरी बाइट लेने भी आया. उसे कब कैंसर हुआ, मुझे पता ही नहीं चला. जीवन की आपाधापी में निकट के लोगों की भी खबर न होने का बेहद दुख! आज उसके परलोकगमन का शोक समाचार सुन कर स्तब्ध हूं. उसका मुस्कुराता चेहरा आंखों पर सजीव तैर रहा है. वह जहां भी जाए मुक्त हास्य करता रहे! एक अनुजवत सहयोगी का प्रस्थान बेहद वेदनादायक है. विनम्र श्रद्धांजलि! ॐ शांति!!


टीवी9 महाराष्ट्र के पूर्व साथी और वर्तमान में पीटीआई में कार्यरत आशीष दीक्षित के निधन की खबर दुखी करने वाली है.. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.. परिवार को हिम्मत मिले – अश्विनी शर्मा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन