Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार संदीप तिवारी KMC Alumni Meet में अध्यक्ष बने, कमेटी गठन पर कुलपति ने शुभकामनाएं दीं!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के IIM इलाके में स्थित KMC भाषा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पुरातन छात्र सम्मेलन (Alumni Meet) का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन की कोर कमेटी का गठन किया गया, जिसमें पत्रकार संदीप तिवारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। संदीप वर्ष 2021 से नवभारत टाइम्स (NBT Online) में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं।

उपाध्यक्ष पद पर नावेद माजिद, महामंत्री आकांक्षा यादव, कोषाध्यक्ष आयुष तिवारी और सचिव आशीर्वाद गौतम चुने गए।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ चीफ प्रॉक्टर डॉ. नीरज शुक्ला, पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रुचिता चौधरी समेत विभाग के अन्य प्रोफेसरों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में अध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि एलुमनी नेटवर्क को मजबूत कर छात्रों के लिए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़े अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र शामिल हुए।

KMC भाषा विश्वद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने पुरातन छात्र सम्मेलन के सफल आयोजन पर आयोजकों और नवनिर्वाचित कोर कमेटी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के पूर्व छात्र विश्वविद्यालय की पहचान हैं। एलुमनी मंच के माध्यम से अनुभवों का आदान-प्रदान और छात्रों का मार्गदर्शन निश्चित रूप से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन