Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट: एपस्टीन से संबंध बनाने के लिए अनिल अंबानी किसी भी हद तक जाने को तैयार थे!

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योगपति अनिल अंबानी (Anil Ambani) का नाम कुख्यात फाइनेंसर और यौन अपराधों के आरोपी जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey Epstein) से संपर्कों के मामले में सामने आया है। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी एपस्टीन से जुड़े ईमेल दस्तावेजों के अनुसार, अनिल अंबानी और एपस्टीन के बीच ईमेल संवाद और व्यक्तिगत मुलाकातें हुई थीं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में अनिल अंबानी एपस्टीन से मिलने न्यूयॉर्क स्थित उसके मैनहैटन अपार्टमेंट गए थे और दोनों के बीच फंड्स, डिफेंस और निजी डिनर जैसी बैठकों का ज़िक्र ईमेल में मिलता है। एक ईमेल में एपस्टीन ने यह भी लिखा था कि अनिल अंबानी की “रेपुटेशन इश्यू” (छवि से जुड़ी समस्या) हो सकती है।

हालांकि, अनिल अंबानी ने इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई विस्तृत प्रतिक्रिया नहीं दी है और रिलायंस ग्रुप ने इस मामले पर आधिकारिक टिप्पणी से इनकार किया है। रिपोर्ट यह भी स्पष्ट करती है कि एपस्टीन पर अमेरिका में नाबालिगों के यौन शोषण के गंभीर आरोप थे और 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई थी।


इस मामले पर पत्रकार आदेश रावल का ट्वीट पढ़ें-

इंडियन एक्सप्रेस के लेख को समझिए.. एपस्टिन फाइल्स में दर्ज अनिल अंबानी और एपस्टिन के रिश्तों की क्रोनालॉजी इस प्रकार है।

2008 – एपस्टिन अमेरिका में यौन अपराधी साबित होते है।

2017 के शुरू में DP वर्ल्ड के CEO सुल्तान ने अंबानी को एपस्टिन से मिलवाया।

तुरंत दोनों के बीच निवेश, रक्षा सौदों, कर्ज और कई तरह की बात होती है।

2017 के मध्य दोनों की मुलाकात हुई और दुनिया के कई नेताओं के बारे में चर्चा होती है।

2017-19 बातचीत जारी रहती है, दोस्ती गहरी हो जाती है। अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से सजा होने पर एपस्टिन दोनों के बीच समानता का जिक्र करते हैं।

2019 के अंत में एपस्टिन गिरफ्तार हो जाता है और जेल में मौत हो जाती है।

ये संवाद बताता है कि एक यौन अपराधी के साथ दोस्ताना संबंध बनाने के लिए अनिल अंबानी किसी भी हद तक जाने को तैयार थे।


एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट के मुताबिक़ एप्सटीन के 2008 में सेक्स अपराधी के तौर पर क़ानूनी क़बूलनामे के क़रीब 9 साल बाद फ़रवरी 2017 में अनिल अंबानी ने ईमेल के ज़रिए उससे संपर्क करना शुरू किया! और जल्द ही बिज़नेस की बात भी होने लगी! और ये सिलसिला 2019 तक चला! यानि सबकुछ जानते समझते भी अनिल अंबानी ने एप्सटीन से न सिर्फ़ संपर्क किया बल्कि बिज़नेस की बातें भी की! ये बहुत ही डिस्टर्बिंग है। -उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार


के पी मलिक-

खुलासा… अनिल अंबानी का यौन अपराधी एपस्टीन से गठजोड़ की पोल खोलता इंडियन एक्सप्रेस का यह लेख

एपस्टीन फाइल्स में दर्ज अनिल अंबानी और जेफरी एपस्टीन के काले रिश्तों की क्रोनालॉजी हर भारतीय को झकझोर देगी। एक घोषित यौन अपराधी जेफ़री एप्स्टीन के साथ व्यापारिक-व्यक्तिगत गठबंधन अनिल अंबानी के नैतिक दिवालियापन की इबारत लिख रहा है।

  • साल 2008 में एपस्टीन अमेरिका में यौन अपराधी साबित। जेल की सजा काट चुका, फिर भी अमीरों का ‘सफल सलाहकार’?
  • साल 2017 में दुबई के डीपी वर्ल्ड सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलायम ने अंबानी को एपस्टीन से रूबरू कराया। बस, सौदा तय।

उसके तुरंत बाद निवेश, रक्षा सौदे, कर्ज और हर किस्म के गंदे लेन-देन पर सलाह मशवरें और डील एपस्टीन की ‘नेटवर्किंग’ जादू चला।

  • 2017 में ही निजी मुलाकात। दुनिया के ताकतवर नेताओं पर तफ़सरा एपस्टीन की विशेषता रही।
  • 2017-19 के बीच बातें गहरी, दोस्ती काली। अंबानी को सुप्रीम कोर्ट से सजा मिली तो एपस्टीन ने ‘समान पीड़ा’ का ढोंग रचा—दोनों ‘पीड़ित’ बन बैठे।
  • 2019 में हालांकि अंत हो गया क्योंकि एपस्टीन गिरफ्तार, जेल में रहस्यमयी मौत। लेकिन रिश्ता तो पहले ही फलीभूत हो चुका था?

यह कच्चा चिट्टा कच्छे की चिट्ठी का सच चीख-चीखकर बता रहा है कि अनिल अंबानी एक सनातन यौन शिकारी के साथ किसी भी हद तक उतर आए थे नैतिकता की धज्जियाँ उड़ा कर। क्या यह ‘व्यापारिक दूरदर्शिता’ थी या अवसरवाद का चरम? राष्ट्रहित के नाम पर ऐसे गठजोड़ बर्दाश्त किए गए किस कदर?

लेकिन कमाल है कि अनिल अंबानी के एप्स्टीन के संपर्क स्थापित होने के बावजूद वह देश में “सम्मानित” और आज़ाद हैं। नॉर्वे और ब्रिटेन की ख़बर तो आपको पता होगी ही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन