Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार पर अटैक, अवैध खनन की खबर छापने का मामला!

अलीगढ़ : जिले के थाना दादों क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ खबर प्रकाशित करना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। निनामई ओजीपुर निवासी हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार निर्देश कुमार पर रिपोर्टिंग के बाद जानलेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस मामले में दो ग्राम प्रधानों समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित पत्रकार की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार, गांव मोहकमपुर के ग्राम प्रधान श्यामसुंदर यादव और गांव भाय के ग्राम प्रधान बबलू यादव क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन करा रहे थे। 7 फरवरी को सूचना मिलने पर पत्रकार निर्देश कुमार मौके पर पहुंचे और खनन का वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। जांच में अधिकारियों ने पुष्टि की कि खनन के लिए कोई वैध अनुमति नहीं थी।

इसके अगले दिन 8 फरवरी को जब इस मामले की खबर अखबार में प्रकाशित हुई, तो आरोपियों ने पत्रकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उन्हें एक लाख रुपये का लालच देकर खबर दबाने की कोशिश की गई।

पीड़ित के अनुसार, 10 फरवरी को आरोपियों ने उन्हें नगला अचला स्थित एक भट्टे पर बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। हमलावरों के पास लाइसेंसी राइफल और तमंचे होने की भी बात कही गई है। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद थाना दादों पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन