प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित 22, स्थानिल रोड (शेर वाली कोठी) पर मीडिया क्लब प्रयागराज के नवीन कार्यालय का उद्घाटन आज गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यालय का उद्घाटन राकेश पांडे (बबुआ) अध्यक्ष इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन एवं संयोजक मीडिया क्लब प्रयागराज, द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह में इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव अखिलेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर स्थित प्रेस वार्ता हॉल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अतिथियों ने मीडिया की लोकतंत्र में भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
पत्रकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा भी पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और निष्पक्ष पत्रकारिता से ही लोकतंत्र सशक्त होता है। उन्होंने नवस्थापित कार्यालय के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
“बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब को छोड़कर आए हुए सभी पत्रकारों ने संगठन को बनाया है और प्रयागराज में तेजी से पत्रकारों का समर्थन भी मिल रहा है।”
कार्यक्रम में मीडिया क्लब प्रयागराज के पदाधिकारियों में अध्यक्ष अनुपम शुक्ला, सचिव अजीत सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष अनवर खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी सदस्यों में सलमान अहमद, प्रशांत शर्मा, सैयद मोहम्मद नसीम, आलोक जायसवाल, सैयद मोहम्मद आमिर, विलास गुप्ता, ज्ञानेश्वर टीके पांडेय, मोहम्मद शकील खान, जी एन वैश, श्यामू कुशवाहा, अजय कुशवाहा, मोहम्मद फरहान, आकाश गुप्ता, वहीं सदस्यों में अमर निषाद, असद कुरैशी, रितेश राय, सौरभ आदर्श, आनंद श्रीवास्तव, ए.के. नय्यर, अभिषेक गुप्ता, शिशिर गुप्ता, मनोज शर्मा, मनोज सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, सतीश मिश्रा, सुशांत शुक्ला, नन्हे सिंह, राजेश सिंह, संजय खान, सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
शहर के वरिष्ठ पत्रकारों में ताराचंद गुप्ता, अवनीश मिश्रा, हरिओम द्विवेदी, मनीष द्विवेदी, अभिषेक अवस्थी, अमित सोनकर, आयुष श्रीवास्तव, वैभव शंकर, सुधीर, आदित्य विक्रम सिंह, अमरदीप, नितिन, रोहित शर्मा, गौरव माथुर, शिव मालवीय, सुधीर रावत, धीरज कुमार, अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने मीडिया क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संगठन को पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुभकामनाएं दीं। नवस्थापित कार्यालय से मीडिया गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ व संगठित रूप मिलने की उम्मीद जताई गई।



