Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

नोएडा की दादरी तहसील में 7 अप्रैल को सहारा मीडिया की इन तीन इमारतों की लगेगी बोली

नोएडा। बकाया श्रम देय राशि की वसूली के मामले में सहारा समूह की नोएडा स्थित व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से सार्वजनिक नीलामी सूचना जारी की गई है, जिसके तहत सहारा इंडिया से जुड़ी संपत्तियों की बोली 7 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे तहसील दादरी में लगाई जाएगी।

जारी सूचना के अनुसार, यह कार्रवाई सहारा इंडिया मास कम्युनिकेशन और सहारा इंडिया टीवी नेटवर्क (यूनिट ऑफ सहारा इंडिया कमर्शियल लिमिटेड) पर बकाया श्रम देय राशि 66,68,55,503 रुपये की वसूली के लिए की जा रही है।

नोएडा के सेक्टर-11 स्थित कॉम्प्लेक्स की होगी नीलामी

नीलामी में सहारा इंडिया कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-11, नोएडा स्थित तीन व्यावसायिक फ्लैट शामिल हैं—

  • फ्लैट C-2 – क्षेत्रफल: 5126.50 वर्गफुट, न्यूनतम आधार मूल्य: 95,88,99,000 रुपये
  • फ्लैट C-3 – क्षेत्रफल: 5310.45 वर्गफुट, न्यूनतम आधार मूल्य: 98,94,34,700 रुपये
  • फ्लैट C-4 – क्षेत्रफल: 5525.57 वर्गफुट, न्यूनतम आधार मूल्य: 1,02,51,44,620 रुपये

As is Where is’ के आधार पर होगी बिक्री

प्रशासन की ओर से जारी शर्तों के मुताबिक संपत्तियों की बिक्री “As is Where is” आधार पर की जाएगी। सफल बोलीदाता को तुरंत 25 प्रतिशत राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी, जबकि शेष राशि निर्धारित अवधि में जमा करनी होगी।

सूचना में यह भी कहा गया है कि यदि निर्धारित समय में शेष धनराशि जमा नहीं की जाती है तो जमा की गई राशि राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर ली जाएगी और संपत्ति की पुनः बिक्री की जा सकती है।

उपजिलाधिकारी दादरी के आदेश पर कार्रवाई

यह नीलामी उ.प्र. राजस्व संहिता-2006 और उससे संबंधित नियमावली के तहत की जा रही है। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए नायब तहसीलदार को नीलामी अधिकारी नामित किया गया है।

प्रशासन ने इच्छुक खरीदारों से कहा है कि नीलामी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए वे तहसील दादरी स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

इससे पहले हुई कार्रवाई की खबर…पढ़ें

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क करने का आदेश जारी, नीलाम होंगी तीन इमारतें!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन