Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में गैस एजेंसी की कवरेज के दौरान पत्रकार से मारपीट

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में खबर कवरेज करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी।

हिंदुस्तान अखबार की वेबसाइट में पब्लिश खबर के अनुसार, घटना जिले के सौरिख कस्बे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक तिर्वा रोड निवासी अजय नामक युवक पत्रकारिता से जुड़े हैं और समाचार संकलन का काम करते हैं। गुरुवार दोपहर करीब सवा बजे कस्बे की एक गैस एजेंसी के बाहर भारी भीड़ और हंगामा हो रहा था। जब वह मौके पर कवरेज के लिए पहुंचे तो एजेंसी का कार्यालय बंद मिला और लोग नाराज होकर प्रदर्शन कर रहे थे।

बताया जाता है कि अजय ने वहां मौजूद भीड़ और हंगामे का वीडियो बनाना शुरू किया। इसी दौरान एजेंसी के कुछ कर्मचारी भड़क गए और उनके साथ अभद्रता करते हुए मोबाइल फोन छीन लिया। मौके पर मौजूद लोगों के विरोध के बाद काफी देर बाद मोबाइल वापस किया गया, लेकिन उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद जब वह बाइक से घर लौट रहे थे, तभी दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की कोशिश की। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी हाथ-पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पत्रकार ने सौरिख थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन