Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बांदा में खनन संचालक से 25 लाख रंगदारी मांगने में पत्रकार समेत 11 पर FIR

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र में मौरंग खदान संचालक से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो पत्रकारों समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अंकित सिंह (निवासी वैशाली, गाजियाबाद) के मुताबिक, उन्होंने पैलानी क्षेत्र के सांड़ी खंड-एक में मौरंग खदान का पट्टा लिया है। 15 मार्च की शाम कुछ लोग हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे और 25 लाख रुपये के साथ रोजाना छह ट्रक मौरंग की मांग की। आरोप है कि आरोपियों ने मौके पर ही दो लाख रुपये भी वसूल लिए और बाकी रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में जिन लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है, उनमें मोहित शुक्ला उर्फ छोटा, राहुल सिंह, मधुराज वर्मा, रुद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू, शोभित, जवाहर लाल तिवारी समेत अन्य शामिल हैं। वहीं महेश द्विवेदी (पूर्व रिपोर्टर, दैनिक जागरण बांदा/जिला संवाददाता जनसत्ता) को इस गिरोह का सरगना बताया गया है।

पीड़ित ने पुलिस को धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहित शुक्ला और राहुल सिंह के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पैलानी थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि सभी नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

देखें एफआईआर कॉपी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन