Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी वाले लोगों की तकलीफें दिखा कर भारत को बदनाम कर रहे हैं!

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर करीब 1 मिनट 57 सेकंड के इस वायरल वीडियो में India TV की एक महिला रिपोर्टर एक बेहद गरीब परिवार की स्थिति दिखाती नजर आ रही है।

वीडियो में एक गर्भवती महिला यह कहते हुए दिखाई दे रही है कि वह दो दिनों से भूखी है और अपने बच्चों को पानी में रोटी खिलाकर किसी तरह गुजारा कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही है और परिवार के पास खाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक पक्ष का आरोप है कि इस तरह की खबरें दिखाकर देश की छवि खराब की जा रही है और मीडिया गरीबी को “नकारात्मक तरीके” से पेश कर रहा है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि ऐसी जमीनी सच्चाइयों को सामने लाना ही पत्रकारिता का असली काम है।

कुछ यूजर्स ने इस मुद्दे को सीधे प्रधानमंत्री Narendra Modi से जोड़ते हुए प्रतिक्रिया दी है और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं, जबकि कई लोगों ने चैनल की रिपोर्टिंग पर ही सवाल खड़े किए हैं।

हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन यह मामला एक बार फिर इस बहस को हवा दे रहा है कि क्या मीडिया का काम सच्चाई दिखाना है या देश की छवि को ध्यान में रखकर खबरों का चयन करना।

फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।


पंकज शर्मा-

अरे, Rajat Sharma Live का india tv news भी झूठ दिखाने लगा है अब तो… narendra modi जी. जो नमक भूल रहे हैं, उन्हें टाइट करिए न!


“बच्चों को पानी में रोटी खिला रही हूँ। बच्चों को कैसे पाल रहे है पता नहीं!”
3 महीने की गर्भवती है, दो दिनों से भूखी है।
INDIA टीवी वाले लोगों की तकलीफें दिखा कर भारत को बदनाम कर रहे हैं! -प्रियंका भारती, प्रवक्ता, आरजेडी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन