Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

इंडियन वुमेन्स प्रेस कॉर्प्स के चुनाव संपन्न, सुजाता राघवन अध्यक्ष, सरोज धुलिया बनी महासचिव

नई दिल्ली। इंडियन वुमेन्स प्रेस कॉर्प्स (IWPC) की मैनेजिंग कमेटी 2026-27 के लिए चुनाव 11 अप्रैल 2026 को संपन्न हो गए। इस बार सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।

चुनाव परिणाम के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार सुजाता राघवन को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर सुजाता माथुर और सुषमा वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। सरोज धूलिया को महासचिव बनाया गया है, जबकि सुमन परमार संयुक्त सचिव और पारुल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

इसके अलावा 21 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया है, जिसमें अदिति निगम, अमिती सेन, अनु ग्रोवर, अनु शक्ति, अरुणा सिंह, भाषा सिंह, फोजिया यासिन, गीताश्री, हुमा सिद्दीकी, कविता बाजेली दत्त, मालिनी श्रीवास्तव, मृणाल बल्लारी, नीरजा वाकिल, निशा सिंह, प्रीति प्रकाश, सरस्वती चक्रवर्ती, शिवानी रावत, शोभना जैन, टी.के. राजलक्ष्मी, विभा जोशी और योगिता यादव शामिल हैं।

IWPC ने इस नई टीम के साथ पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों, खासकर महिला पत्रकारों के हितों और मीडिया क्षेत्र में उनके सशक्तिकरण के लिए काम करने का संकल्प दोहराया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन