Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पत्रकारों की खुजली मिटाने की बड़ी चुल्ल रहती है! देखें वीडियो

प्रयागराज पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देखिए कैसे अपनी राष्ट्र हनुमत कथा से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के ऊपर तंज कसते हुए मस्खरी की और मीडिया वाले दांत निपोरते रहे गए। बाबा ने कथा शुरू करने से पहले मीडिया को पहले अपनी हनुमत कथा के बारे में बताया फिर कहा अब आपके मन में जो खुजली हो उसे पूछ लें।

दरअसल ये राष्ट्र हनुमत कथा का आयोजन प्रयागराज के नैनी स्थित अरैल माघ मेला क्षेत्र में 21 अप्रैल से 23 अप्रैल तक किया जा रहा है। इस कथा का आयोजन प्रयाग उत्थान समिति की तरफ से किया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए इसके मुख्य आयोजक एक कॉलेज के प्रबंधक उदय प्रताप सिंह की तरफ से कराया जा रहा है।

उदय प्रताप सिंह अपने पूरे भौकाल के साथ इन दिनों मीडिया में छाने के लिए अखबारों में फुल पेज तक का विज्ञापन दे रहे है। यही नहीं यूट्यूबर्स की फौज उतार दी गई है ताकि बाबा बागेश्वर धाम के बहाने 2027 के लिए चुनावी माहौल बनाने के लिए अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत कर ली जाए।

कहा जा रहा है कि उदय प्रताप सिंह 2027 में यूपी के मौजूदा मंत्री जी की सीट से प्रयागराज से चुनाव लड़ने की जोर आजमाइश कर रहे है। मंगलवार को मीडिया के सवालों से पहले बाबा बागेश्वर धाम ने जिस तरह से मीडिया की खुजली का जिक्र किया वो चौंकाने वाला था। लेकिन बेचारी मीडिया एक जूट के झोले और कुछ कृपा के लिए घंटों बैठी रही लेकिन अंत में कुछ भी न मिला और बाबा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से खाली हाथ लौट गए।

कुछ मीडिया के लोग तो कई दिनों से कृपा पा रहे हैं आयोजक से लेकिन पीसी में 200 से ज्यादा पत्रकार पहुंच गए तो जूट का झोला तक नसीब नहीं हुआ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन