Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

PRP से जुड़ीं पत्रकार मोनिका शेखर, बिहार विद्युत भवन पटना में मिली ये जिम्मेदारी!

पत्रकार Monika Shekhar इन दिनों पीआर फर्म PR Professional (PRP) से जुड़ गई हैं। उन्होंने दिसंबर 2025 में इस संस्थान के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की और वर्तमान में Bihar State Power Holding Company Limited (BSPHCL), विद्युत भवन, पटना में सीनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं।

करीब 18 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ मोनिका शेखर ने मुख्यधारा मीडिया में मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने Dainik Jagran, Dainik Bhaskar और Hindusthan Samachar जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

वर्ष 2019 से 2021 के बीच वे हिन्दुस्थान समाचार में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर रिपोर्टर सह सीनियर सब-एडिटर रहीं। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान वे पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते सिवान (बिहार) शिफ्ट हो गईं। इस दौरान उन्होंने फ्रीलांस पत्रकारिता जारी रखते हुए सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

सामाजिक क्षेत्र में योगदान के तहत उन्होंने ‘प्रत्यक्ष सेवा वरदान’ नामक एनजीओ की स्थापना की। साथ ही, Lions Club Vaidehi से जुड़कर कई सामाजिक पहल में योगदान दिया और वर्तमान में वे इसकी अध्यक्ष भी हैं।

करियर के अन्य पड़ावों में, उन्होंने 2017 से 2019 तक Dainik Bhaskar के फिल्म सिटी, नोएडा कार्यालय में फरीदाबाद/गुरुग्राम रीजनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाली। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने 2006 में Dainik Jagran के लुधियाना एडिशन से ट्रेनी के रूप में की थी।

इसके बाद 2008 में वे नोएडा स्थित जागरण डिजिटल विंग (jagran.com) से जुड़ीं और 2014 तक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्य किया। बाद में प्रिंट मीडिया में वापसी करते हुए उन्होंने दिल्ली-एनसीआर डेस्क पर फरीदाबाद एडिशन की जिम्मेदारी निभाई और 2017 तक सक्रिय रहीं।

शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने Jagran Institute of Management and Mass Communication से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा और Nalanda Open University से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन