Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

बीजेपी नेता और RSS के बेहद क़रीबी राम माधव को ग़ज़ब शर्मिंदगी झेलनी पड़ी, देखें वीडियो

मुकेश कुमार-

बीजेपी नेता और आरएसएस के बहुत ही क़रीबी राम माधव को ग़ज़ब शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। उन्हें सार्वजनिक रूप से एक ऐसे बयान पर माफ़ी मांगनी पड़ी है जिसमें कुछ भी ग़लत नहीं था। मगर उन्होंने अपने ही बयान को ग़लत बताया और उसके लिए सार्वजनिक रूप से माफ़ी भी मांग ली।

पहले एक्स पर उनका बयान सुन लीजिए- उन्होंने लिखा कि-

What I said was wrong. India didn’t agree to stopping import of oil from Russia anytime. Also it vigorously protested 50 percent tariff imposition. I was trying to make a limited counterpoint to other panelist. But factually incorrect. My apologies.

अब ये देखिए कि उन्होंने कहा क्या था। उन्होंने कहा था कि भारत ने अमेरिका के कहने पर रूस और ईरान से तेल ख़रीदना बंद किया और 50 फ़ीसदी टैरिफ पर भी विरोध नहीं किया? विपक्ष ने हमारी बहुत आलोचना की लेकिन उसके बावजूद हमने ये किया। अब बताइए कि अमेरिका के लिए वह और क्या करे….

उनका ये कथन सौ फ़ीसदी सही था और हिंदुस्तान का बच्चा-बच्चा इससे वाकिफ़ है। लेकिन मोदी सरकार की निगाह में क्या ऐसा कहना इतना बड़ा गुनाह था कि उन्हें माफ़ी मांगनी पड़ गई?

क्या उनका बयान एक तरह से मोदी सरकार की स्वीकारोक्ति बन गई थी कि वह सरेंडर कर रही है और कंप्रोमाइज्ड है और इसलिए राम माधव को भी सरेंडर करने के लिए बाध्य कर दिया गया?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन