Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

4पीएम से निधि तिवारी ने साढ़े चार साल का सफर समाप्त किया!

जर्नलिस्ट निधि तिवारी ने 4पीएम न्यूज नेटवर्क को अलविदा कह दिया है। वह पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों से संस्थान के साथ जुड़कर कार्य कर रही थीं। निधि ने क्या कुछ लिखकर 4पीएम छोड़ा है? नीचे पढ़िए…

4PM के साथ मेरा सफर यहीं खत्म हुआ. 4.5 साल से भी ज्यादा का ये सफर मेरे लिए बेहद खास और यादगार रहा. बहुत काम किया, बहुत सीखा, बहुत कुछ सिखाया और खूब मस्ती भी की.

वैसे तो इससे पहले भी कई जगह काम किया, लेकिन मेरी असली growth और learning यहीं हुई. अपने काम को अपने तरीके से करने की आजादी मिली और खुद को बेहतर साबित करने का मौका भी. इन सालों में कई जिम्मेदारियां संभालने का मौका मिला और हमेशा यही कोशिश रही कि अपना हर काम पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करूं.

मैंने हमेशा 4PM को अपना दूसरा घर समझा… और 4PM ने भी मुझे उतना ही अपनापन और प्यार दिया.

जब 4PM में आई थी, तो लगा था शायद यहां कुछ महीनों से ज्यादा नहीं रुक पाऊंगी… लेकिन पता ही नहीं चला, समय कैसे उड़ता चला गया.

दर्शकों का भी जो प्यार मेरे Live Shows और Videos को मिला, वो हमेशा दिल में रहेगा. यहां का experience, यहां के लोग और यहां से जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी. इन्हीं यादों के साथ अब एक नए सफर की ओर..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन