भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क ने अपनी डिजिटल टीम के लिए सोशल मीडिया मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली है। कंपनी ऐसे अनुभवी प्रोफेशनल की तलाश कर रही है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर संस्थान की डिजिटल मौजूदगी को मजबूत करने और उसकी ग्रोथ की रणनीति तैयार कर सके।
इस पद के लिए 5 से 10 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य जिम्मेदारियां:
- अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट पब्लिशिंग मैनेज करना
- सोशल मीडिया रणनीति तैयार कर उसे लागू करना
- सोशल मीडिया के ट्रेंड, यूजर एंगेजमेंट और एनालिटिक्स की निगरानी करना
- एडिटोरियल और वीडियो टीम के साथ समन्वय करना
- डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संस्थान की पहुंच और प्रभाव बढ़ाने की रणनीति बनाना
इच्छुक उम्मीदवार अपना CV [email protected] पर भेज सकते हैं। भर्ती भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की HR टीम की ओर से जारी की गई है।
नोएडा। हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म सत्य हिंदी न्यूज़रूम ने अपनी वीडियो टीम के लिए एंकर-कम-वीडियो प्रोड्यूसर के दो फुल-टाइम पदों पर भर्ती निकाली है। कंपनी ने इसके लिए अनुभवी उम्मीदवारों के साथ-साथ फ्रेशर्स को भी आवेदन का मौका दिया है।
भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवारों की तलाश है, जिन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मामलों, राजनीति और सामाजिक-आर्थिक मुद्दों की अच्छी समझ हो। उम्मीदवार की हिंदी लेखन और बोलने की क्षमता मजबूत होनी चाहिए, साथ ही अंग्रेजी की भी अच्छी समझ अपेक्षित है।
विज्ञप्ति के मुताबिक, 2 से 4 साल का अनुभव प्राथमिकता होगी, हालांकि फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित फ्रेशर को इंटर्न के तौर पर जोड़ा जा सकता है। मनोरंजन या स्पोर्ट्स न्यूज बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए यह पद उपयुक्त नहीं बताया गया है।
ऑडिशन के लिए वीडियो जरूरी
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपनी पसंद के किसी हालिया राजनीतिक विषय पर 3 से 4 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड करके भेजना होगा। इसके साथ रिज्यूमे और पोर्टफोलियो भी जमा करना होगा।
नियुक्ति दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर होगी, जिसे प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकता है। वेतन उम्मीदवार के स्किल सेट के आधार पर तय किया जाएगा।
इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्यूमे, पोर्टफोलियो और ऑडिशन वीडियो [email protected] पर भेज सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 11 अगस्त 2026 है।


