Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

प्राइम न्यूज़ के लिए ऐतिहासिक रहा यह धनतेरस और दीपावली का पर्व: फेसबुक पर पूरे हुए 1 मिलियन फॉलोअर्स,जश्न और उपहारों के साथ मनाई खुशियां

Group of men and women in vibrant traditional Indian outfits posing in a studio with a red and gray backdrop.

नोएडा: इस बार का धनतेरस और दीपावली का पावन पर्व प्राइम न्यूज़ परिवार के लिए दोहरी खुशियां और ऐतिहासिक सफलता लेकर आया। एक तरफ जहां धनतेरस के पावन अवसर पर चैनल के आधिकारिक फेसबुक पेज ने 1 मिलियन फॉलोअर्स का बड़ा मील का पाथर छू लिया, वहीं दूसरी ओर इस अवसर पर संस्थान में हुए भव्य जश्न और स्टाफ को मिले उपहारों ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। इस खास मौके पर प्राइम न्यूज़ के नोएडा स्थित मुख्यालय पर पूरा परिवार एक साथ नजर आया।

मिलियन फॉलोअर्स का जश्न और केक कटिंग

Group of people in colorful traditional attire posing around a cake in a studio setting.

फेसबुक पर 1 मिलियन परिवार जुड़ने की इस अपार सफलता पर चैनल परिसर में एक शानदार केक काटकर जश्न मनाया गया। इस मौके पर प्राइम न्यूज़ के प्रबंध निदेशक एवं एडिटर-in-चीफ मनीष कुमार पांडेय, संपादक संजय त्रिपाठी और सीएफओ रितेश मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने मिलकर केक काटा और इस मुकाम को हासिल करने के लिए पूरी टीम की मेहनत और दर्शकों के अटूट स्नेह की सराहना की।

प्रबंधन के प्रेरणादायक संबोधन

इस खास अवसर पर संस्थान के शीर्ष नेतृत्व ने अपने प्रेरणादायक शब्दों से पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया:

“डिजिटल पटल पर 1 मिलियन का यह परिवार सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह हमारे हर एक रिपोर्टर, एंकर, तकनीकी साथी और इनपुट-आउटपुट-डिजीटल टीम की ईमानदारी और जनपक्षीय पत्रकारिता का परिणाम है। प्राइम न्यूज़ हमेशा सच और सरोकार की पत्रकारिता के साथ खड़ा रहा है, और हमारे दर्शकों ने जिस तरह इस विश्वास पर मुहर लगाई है, वह हम सबके लिए गर्व की बात है। आइए, इस दीपावली हम सब मिलकर पत्रकारिता के नए आयाम गढ़ने का संकल्प लें।”

-मनीष कुमार पांडेय (प्रबंध निदेशक एवं एडिटर-in-चीफ)

“जब निष्ठा और मेहनत सही दिशा में मिलती है, तो सफलता ऐसे ही मील के पत्थर तय करती है। धनतेरस के दिन 1 मिलियन फॉलोअर्स का जुड़ना यह साबित करता है कि जनता गंभीर और जिम्मेदार खबरों को सराहती है। प्राइम न्यूज़ का यह सफर अनवरत जारी रहेगा और हमारी कोशिश होगी कि हम हर खबर को पूरी जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाएं। सभी को धनतेरस और दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

-संजय त्रिपाठी (संपादक)

“किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी एकजुट टीम होती है। आज का दिन हम सबके लिए बेहद खास है। डिजिटल मीडिया में इस मुकाम को हासिल करना यह दिखाता है कि हमारी टीम कितनी ऊर्जावान और समर्पित है।

-रितेश मिश्रा (सीएफओ)

स्टाफ के बीच उपहारों का वितरण

Group of men in colorful kurta and sherwani at a news event, handing over a silver bag labeled 'Prime News'
d4eb98c9 6875 429e 93d7 60a3715ce555

खुशियों के इस पर्व को और अधिक खास बनाते हुए संस्थान की ओर से दीपावली और धनतेरस के पावन अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों को उपहार वितरित किए गए। प्रबंधन द्वारा मिले इन उपहारों से पूरे कार्यालय में दीपावली का उल्लास और प्रफुल्लित नजर आया। सभी सहयोगियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दी और आने वाले दिनों में और अधिक ऊर्जा के साथ काम करने का संकल्प लिया।

वहीं फेसबुक पर 1 मिलियन फॉलोअर्स की खुशी और दीपावली के आगमन से पहले, धनतेरस के पावन अवसर पर प्राइम न्यूज़ कार्यालय में विधि-विधान से हवन-पूजन का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रबंध निदेशक एवं एडिटर-in-चीफ मनीष कुमार पांडेय, संपादक संजय त्रिपाठी, सीएफओ रितेश मिश्रा समेत चैनल के सभी संपादकीय, तकनीकी और अन्य स्टाफ सदस्यों ने पूर्ण श्रद्धा के साथ आहुति दी। सभी ने मिलकर संस्थान की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और देश-समाज की भलाई के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस पवित्र माहौल ने पूरे कार्यालय में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन