Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तराखंड

पलायन पर बनी फिल्म ‘पायर’ पिथौरागढ़ के सिनेमाघरों से ही गायब, यूकेडी ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को सौंपा ज्ञापन

उत्तराखंड के पलायन और भुतहा गांवों पर बनी फिल्म ‘पायर’ को पिथौरागढ़ और नैनीताल के सिनेमाघरों से हटाए जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंपा।

फिल्म पायर को पर्याप्त स्क्रीन दिलाने की मांग पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को ज्ञापन सौंपते उत्तराखंड क्रांति दल के प्रतिनिधि

लुसुन आर टोडरिया-

आज सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी जी को हिंदी फिल्म ‘पायर (Pyre)’ के लिए प्रदेश के सिनेमाघरों में पर्याप्त स्क्रीन एवं शो उपलब्ध कराने तथा इसके प्रचार-प्रसार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तराखंड के पलायन और भुतहा होते गांवों की वास्तविकता को दर्शाने वाली इस फिल्म को अब पिथौरागढ़ और नैनीताल के सिनेमाघरों से भी हटा दिया गया है, जबकि इस फिल्म की मूल कहानी और इसके प्रमुख चरित्र पिथौरागढ़ की ही मिट्टी से जुड़े हैं। विडंबना देखिए कि जिस क्षेत्र की कहानी पर यह फिल्म बनी है, वहीं के दर्शकों को इसे देखने का अवसर नहीं मिल पा रहा है।

हमारी मांग है कि प्रदेश सरकार मल्टीप्लेक्स संचालकों एवं सिनेमाघर मालिकों से वार्ता कर फिल्म को पर्याप्त स्क्रीन और शो उपलब्ध कराने की पहल करे। साथ ही सरकारी स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाए।

उत्तराखंड क्रांति दल स्थानीय जनसरोकारों से जुड़े सिनेमा के साथ हमेशा खड़ा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास