Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

जेण्डर संवेदनशीलता पर ‘लाडली मीडिया अवार्ड, 2013-14’ के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

भोपाल। पॉपुलेशन फर्स्ट द्वारा जेंडर संवेदनशीलता पर छठवें लाडली मीडिया एवं विज्ञापन अवार्ड, 2013-14 उत्तर क्षेत्र, के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। यूएनएफपीए के समर्थन से इन राष्ट्रीय पुरस्कारों में प्रिंट मीडिया, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो, वेब मीडिया से संस्थागत या स्वतंत्र रूप से जुड़े वह सभी प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने न्यूज़ फीचर, खोजपरक रिपोर्ट, संपादकीय, आलेख, विज्ञापन, ई-मैगजीन, ब्लॉग, वेब ग्रुप्स, सोशल मीडिया कैम्पेन, डाक्यूमेंट्री, धारावाहिक, रेडियो नाटक, टॉपिक्स एवं मुद्दों पर आधारित कार्यक्रम के माध्यम से लिंग आधारित भेदभाव को चुनौती देते हुए विभिन्न मुद्दों को उठाया तथा बालिकाओं की सकारात्मक छवि चित्रित की है।

आवेदन के लिए वे सभी प्रविष्ठियां मान्य होंगी, जो 1 जुलाई 2013 से 30 जून 2014 के बीच प्रकाशित, प्रसारित हुई हों। उत्तरी क्षेत्र के लिए प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर, 2014 है। उत्तरी क्षेत्र के पुरस्कार चंडीगढ़, छतीसगढ़. दिल्ली, हरियाणा हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर, मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के विज्ञापन तथा मीडिया के प्रोफेशनल्स,/फ्रीलांसर्स को दिए जाते हैं। उत्तरी क्षेत्र का पुरस्कार वितरण समारोह दिसंबर माह में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रस्तावित है। प्रविष्टि फार्म पापुलेशन फर्स्ट की वेवसाइट  www.populationfirst.org से डाउनलोड किया जा सकता है।

लाडली मीडिया अवार्ड की पात्रता के लिए संतुलित प्रस्तुतिकरण के निम्न मापदंड निर्धारित किये गए हैं। इसके तहत कार्यक्रमों और कानूनों का लैंगिंक दृष्टिकोण से विश्लेषण करना, पुरुषों और महिलाओं को केन्द्रित करते हुए लैंगिक रूढि़वादिता को चुनौती देना, जिससे लैंगिक समीकरणों को पुनर्परिभाषित किया जा सके।

उदाहरण के लिए पुरुषों और महिलाओं की बदलती कार्य पद्धति, घरों में पुरूषों और महिलाओं का कार्यवितरण इत्यादि। इसके साथ ही उन सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक कारकों का विश्लेषण करना, जिससे लैंगिक असमानता और लैंगिक हिंसा को बढ़ावा मिल रहा है। जन्म से पहले लिंग चुनाव के बारे में जागरूकता निर्माण, लैंगिक हिंसा के शिकार लोगों के अनुभवों को बयान करना, जेण्डर को प्रभावित करने वाली आपदा, साम्प्रदायिक दंगे, खेल की घटना, थर्ड जेण्डर के बारे में संतुलित प्रस्तुतिकरण को मापदंड माना गया है।

मप्र-छत्तीसगढ़ की प्रविष्टियों के लिए समन्वयक कुमुद सिंह से संपर्क कर सकते हैं। मप्र-छतीसगढ़ राज्यों के मीडिया प्रोफेशनल्स हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी में अपनी प्रविष्टियां इस पते पर भेजें :- सुश्री कुमुद सिंह, ए-31, फ्लैट नंबर-102, सेवॉय अपार्टमेंट, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, कोहेफिजा, भोपाल- 462001

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर-9926311225 और ई-मेल [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन